
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) इंदौर में 16 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीजीटी मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य संस्थान परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देना और सभी को जागरूक करना था। इस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। 29 जुलाई को स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी ज़िम्मेदारी श्रीमती भाग्यश्री ठाकरे, श्रीमती ज्योति बाला राठौर और श्रीमती उषा अय्यर को सौंपी गई थी। 30 जुलाई को नालियों की सफाई और डस्टबिन की स्थापना का कार्य किया गया, जिसका समन्वय श्रीमती मालती सिन्हा ने किया। 31 जुलाई को कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसकी ज़िम्मेदारी श्री डी.के. नागवंशी (प्रशिक्षण अधिकारी) को सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन प्राचार्या श्रीमती नैंना नागपाल एवं सहायक निदेशक श्री गुलाब चंद्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, प्रशिक्षार्थियों, कार्यालय स्टाफ और अधिकारियों ने मिलकर भाग लिया और स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप संस्थान परिसर को स्वच्छ रखने का प्रण लिया।
