देश की बात, आपके शहर से
लव जिहाद गैंग का मास्टरमाइंड था कांग्रेस पार्षद, मुस्लिम युवाओं को हिंदू लड़कियों को फंसाने का देता था टारगेट
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

लव जिहाद गैंग का मास्टरमाइंड था कांग्रेस पार्षद, मुस्लिम युवाओं को हिंदू लड़कियों को फंसाने का देता था टारगेट

लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवाओं को फंडिंग देने के गंभीर आरोपों में घिरे इंदौर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi1 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवाओं को फंडिंग देने के गंभीर आरोपों में घिरे इंदौर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।
इंदौर। लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवाओं को फंडिंग देने के गंभीर आरोपों में घिरे इंदौर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अनवर और उसकी पहली पत्नी जुलेखा के 8 बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है। जुलेखा खुद भी करीब डेढ़ माह से फरार है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अनवर पर आरोप है कि वह हिंदू युवतियों को फंसाने और उनके साथ शोषण के लिए मुस्लिम युवाओं को आर्थिक सहायता देता था। यह खुलासा 15 जून को गिरफ्तार किए गए आरोपित साहिल और अल्ताफ की पूछताछ में हुआ, जिन्होंने माना कि अनवर डकैत ने सैकड़ों मुस्लिम युवकों को फंडिंग कर लव जिहाद को बढ़ावा दिया।
पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान सहित कई शहरों में छापेमारी की, लेकिन अनवर अब तक पकड़ में नहीं आया। इस बीच, सोमवार को पुलिस ने उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार किया, जो कि कानून की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, आयशा चोरी के सिम कार्ड से अपने पिता के संपर्क में थी और फरारी में मदद, टिकट व गाड़ियों की बुकिंग जैसे कार्यों में सहयोग कर रही थी। पुलिस उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।
पूछताछ के दौरान आयशा ने पुलिस के सामने कहा कि मेरे पिता के अनैतिक कामों ने मेरी भी जिंदगी बर्बाद कर दी है। लोग मुझे उनके गुनाहों की नजर से देखते हैं। मैं कानून की पढ़ाई करके समाज में कुछ अच्छा करना चाहती थी, लेकिन उनकी करतूतों ने मुझे अपराध के घेरे में ला खड़ा किया। पूछताछ के समय वह फूट-फूट कर रोने लगी।
अनवर की दूसरी पत्नी फरहाना, जो उसके बचपन के दोस्त शादाब की पत्नी थी, भी मामले में शामिल बताई जा रही है। पुलिस ने दो महिलाओं की पहचान की है जो अनवर की फरारी में मदद कर रही थीं। वे उसके लिए टिकट और वाहन की व्यवस्था कर रही थीं। बताया जा रहा है कि अनवर पहले मुंबई, फिर दिल्ली और उसके बाद गुवाहाटी भाग गया था।
इस मामले में अनवर की संपत्तियों की जानकारी जुटा ली गई है और नगर निगम को उसके अवैध निर्माण गिराने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर से बनवाया गया अनवर का पिस्टल लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। उसने खुद को ठेकेदार बताकर लाइसेंस बनवाया था, जबकि उस पर पहले से 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब अनवर डकैत की तलाश तेज कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्त में लिया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑