देश की बात, आपके शहर से
इंदौर की महिला से रेप का आरोप, भाजपा नेता गिरफ्तार:पीड़िता बोली- पति से तलाक दिलवाया, लिव इन में रखा; शादी का कहा तो धमकाया
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर की महिला से रेप का आरोप, भाजपा नेता गिरफ्तार:पीड़िता बोली- पति से तलाक दिलवाया, लिव इन में रखा; शादी का कहा तो धमकाया

रतलाम में भाजपा नेता मुकेश पंचोला पर इंदौर की महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। उसका आरोप हैं कि आरोपी ने पहले पति से तलाक लेने को कहा। इसके बाद मुझे लिव इन में रखा। जब मैंने शादी का कहा तो मुझे जान से मारने की धमकी दी।

Abhishek Raghuvanshi31 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


रतलाम में भाजपा नेता मुकेश पंचोला पर इंदौर की महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। उसका आरोप हैं कि आरोपी ने पहले पति से तलाक लेने को कहा। इसके बाद मुझे लिव इन में रखा। जब मैंने शादी का कहा तो मुझे जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने इंदौर के भवरकुंआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस गुरुवार सुबह भाजपा नेता को आलोट के ताल से गिरफ्तार कर इंदौर ले गई। आरोपी नेता को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कि मेरी शादी 2015 में मुंबई के नरेश जैन से हुई थी। चार साल पहले एक दोस्त की शादी में मुकेश पंचोला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। मुकेश ने मुझसे शादी का वादा किया और पति से तलाक लेने को कहा। मैंने मुकेश के कहने पर 2024 में पति से तलाक ले लिया। इसके बाद हम दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
तस्वीरें-फोटो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता के बताया कि 1 जनवरी 2025 को हम दोनों इंदौर के एक होटल में रुके। वहां मुकेश ने शादी का भरोसा दिलाकर मुझसे शारीरिक संबंध बनाए। कई बार संबंध बनाने के बाद 10 जून को जब मैंने मुकेश से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया।
मुझे धमकी दी कि यदि शादी की जिद करूंगी तो मेरी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा। 12 जून को मुकेश मेरे घर पहुंचा। वहां भाई साहिल ने शादी की बात उठाई तो मुकेश साहिल से झगड़ा कर भाग गया। मैंने अपनी सहेली को पूरी बात बताई। इसके बाद भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने रेप और धमकी देने का केस दर्ज किया
भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकेश पंचोला के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धमकी देने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ताल से मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस से भाजपा में आए पंचोला
गौरतलब है कि मुकेश पंचोला पहले कांग्रेस पार्टी में युवक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे थे। 2018 में उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने आलोट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, जिसमें उनकी जमानत जब्त हो गई। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की और 2023 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट के लिए जोर लगाया, लेकिन सफल नहीं हुए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑