देश की बात, आपके शहर से
बेटी और दूसरी पत्नी की मदद से नेपाल भागा इंदौर में लव जिहाद फंडिंग में फरार पार्षद कादरी
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

बेटी और दूसरी पत्नी की मदद से नेपाल भागा इंदौर में लव जिहाद फंडिंग में फरार पार्षद कादरी

हिंदू युवतियों से शोषण और लव जिहाद के आरोपितों को आर्थिक मदद करने का आरोपित पार्षद अनवर डकैत उर्फ अनवर कादरी पर नेपाल भागने का शक है। बाणगंगा पुलिस के मोबाइल और बैंक खातों से जानकारी जुटा रही है।

Abhishek Raghuvanshi30 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


हिंदू युवतियों से शोषण और लव जिहाद के आरोपितों को आर्थिक मदद करने का आरोपित पार्षद अनवर डकैत उर्फ अनवर कादरी पर नेपाल भागने का शक है। बाणगंगा पुलिस के मोबाइल और बैंक खातों से जानकारी जुटा रही है। मंगलवार को पुलिस ने इस केस में संगठित अपराध की धारा बढ़ा कर सिक्किम, दिल्ली और महाराष्ट्र के तीन लोगों को चिन्हित कर लिया।
इंदौर। हिंदू युवतियों से शोषण और लव जिहाद के आरोपितों को आर्थिक मदद करने का आरोपित पार्षद अनवर डकैत उर्फ अनवर कादरी पर नेपाल भागने का शक है। बाणगंगा पुलिस मोबाइल और बैंक खातों से जानकारी जुटा रही है। मंगलवार को पुलिस ने इस केस में संगठित अपराध की धारा बढ़ा कर सिक्किम, दिल्ली और महाराष्ट्र के तीन लोगों को चिन्हित कर लिया। भिस्ती मोहल्ला निवासी अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। सोमवार को उसकी बेटी की संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तारी की गई।
अनवर की कई लोगों ने फरारी में मदद की
दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रही आयशा फरारी में अनवर की मदद कर रही थी। एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार आयशा से पूछताछ के बाद इस केस में संगठित अपराध की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस को पता चला कि अनवर की कई लोगों ने फरारी में मदद की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस सिक्किम, दिल्ली और महाराष्ट्र के तीन लोगों की तलाश कर रही है। अनवर इनकी मदद से फरारी काट रहा है।
केस दर्ज होने के बाद अनवर दिल्ली आया
वह दूसरी पत्नी फरहाना को लेकर भाग रहा है। उसके नेपाल में छुपे होने की जानकारी पुलिस को मिली है। उधर, आयशा ने पूछताछ में बताया कि केस दर्ज होने के बाद अनवर दिल्ली आया था। घर पर दबिश पड़ने के बाद वह चला गया। आयशा ने इसके बाद चोरी की सिम का उपयोग करना शुरु कर दिया। उसने ही अनवर के लिए गाड़ियों और टिकट की बुकिंग की। अनवर की पहली पत्नी जुलेखा अलग भाग रही है।
अनवर के सिंडिकेट में व्हाइट कॉलर भी शामिल
पुलिस का दावा है कि अनवर के सिंडिकेट में कई रसूखदार और व्हाइट कॉलर भी शामिल है। उसके विरुद्ध करीब 20 आपराधिक मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है। उसके सिंडिकेट को तोड़ने के लिए संगठित अपराध की धारा 111 का इजाफा कर दिया है। पुलिस अब अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट कर आरोपित बनाएगी। पुलिस ने उसके अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए भी पत्राचार कर दिया है। नगर निगम उसकी संपत्ति की जानकारी जुटा रही है।
ऑटो चलाते हुए गुंडा बना
अपराध के साथ नेतागिरी करने लगा
वार्ड-58 से पार्षद अनवर कादरी पर पहला मुकदमा साल 1997 में संयोगितागंज थाने में दर्ज हुआ था। उस वक्त अनवर ऑटो रिक्शा चलाता था। साधारण मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुआ अनवर लगातार अपराध करता गया। प्राणघातक हमला, लूट और अवैध हथियारों की तस्करी के करीब 20 मुकदमें दर्ज हो गए। इस दौरान उसने राजनीति का रुख किया और निर्दलीय पार्षद बना। एक मंत्री की सहायता से वह कांग्रेस में शामिल हो गया। अनवर का भाई असलम उर्फ अज्जू कादरी, आरिफ कादरी पर भी गंभीर मामलें दर्ज है। अनवर की पहली पत्नी जुलेखा भी पार्षद रह चुकी है। उसने दूसरी शादी बचपन के दोस्त की पत्नी फरहाना से की है।
लव जिहाद के आरोपितों ने कबूला नाम,
पीएफआई से जुड़ने का शक
अनवर के विरुद्ध देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का अपराध भी पंजीबद्ध हो चुका है। कुछ समय पूर्व ही वह जमानत पर छुटा है। लव जिहाद के आरोपित साहिल शेख और अल्ताफ द्वारा नाम उगलने पर उसको आरोपित बनाया गया। इसी दौरान पुलिस को पीएफआई और सिमी से जुड़े होने की शिकायत भी पहुंची।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑