देश की बात, आपके शहर से
ई-रिक्शा की मनमानी से इंदौरवासी परेशान…न रुकने का नियम, मीटर भी नहीं, न स्टैंड तय
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

ई-रिक्शा की मनमानी से इंदौरवासी परेशान…न रुकने का नियम, मीटर भी नहीं, न स्टैंड तय

शहर में ई-रिक्शा चालक ग्रीन परिवहन के नाम पर मिली छूट का फायदा उठाकर यातायात को बद से बदतर बना रहे हैं। जहां सवारी ने हाथ दिया, वहीं रिक्शा रोक दिया, चाहे पीछे से आ रहे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाएं।

Abhishek Raghuvanshi28 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


शहर में ई-रिक्शा चालक ग्रीन परिवहन के नाम पर मिली छूट का फायदा उठाकर यातायात को बद से बदतर बना रहे हैं। जहां सवारी ने हाथ दिया, वहीं रिक्शा रोक दिया, चाहे पीछे से आ रहे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाएं। राजवाड़ा क्षेत्र में भले ही दो पहिया वाहन चलाने की जगह न हो, लेकिन इन्हें अपनी जगह पर वाहन खड़े करने की जल्दी रहती है।
इंदौर। ई-रिक्शा की मनमानी से आम जनता परेशान हैं। न तो इनके रुकने के लिए कोई नियम बना है और न ही इनके स्टैंड तय हैं। यातायात में तो ये बाधक बन ही रहे हैं, मनमर्जी का किराया वसूलने से यात्रियों के लिए भी गफलत बन गए हैं। अधिकांश ई-रिक्शा में मीटर तक नहीं है। ये यात्रियों से मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं। राजवाड़ा क्षेत्र पर कब्जा जमा रखा है। यहां अस्थायी ई-रिक्शा स्टैंड बना रखा है।
जहां सवारी मिली वहीं ई-रिक्शा रोक कर यात्रियों से किराया तय करने लगते है। भले ही इनके पीछे वाहनों की कतारें ही क्यों न लग जाए। इनके कारण सुबह से रात तक राजवाड़ा से कृष्णपुरा छत्री तक जाम लगता रहता है। ये सब जिम्मेदारों के सामने हो रहा हैं। जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहती है। परिवहन विभाग के अनुसार शहर में 12 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चल दौड़ रहे हैं।
यातायात को बद से बदतर बना रहे हैं ई-रिक्शा
शहर में ई-रिक्शा चालक ग्रीन परिवहन के नाम पर मिली छूट का फायदा उठाकर यातायात को बद से बदतर बना रहे हैं। जहां सवारी ने हाथ दिया, वहीं रिक्शा रोक दिया, चाहे पीछे से आ रहे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाएं। राजवाड़ा क्षेत्र में भले ही दो पहिया वाहन चलाने की जगह न हो, लेकिन इन्हें अपनी जगह पर वाहन खड़े करने की जल्दी रहती है। चाहे इनके कारण वाहनों की कतार लग जाए। पिछले साल प्रशासन ने इन पर सख्ती कर इनके 26 रूट तय किए थे, लेकिन संचालकों के विरोध के बाद सख्ती हवा हो गई। इतना ही नहीं प्रशासन, यातायात पुलिस व आरटीओ ने भी अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस अनदेखी का खामियाजा शहर की आम जनता भुगत रही है। उनके लिए एक अच्छी सुविधा भी मुसीबत बन गई है।
बिना रोक टोक के घुमते है वन-वे
यातायात विभाग द्वारा कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा तक पिछले कई वर्षों से वन-वे घोषित है, लेकिन ई-रिक्शा वाले बिना रोक टोक बेधड़क वन-वे में वाहन दौड़ाते नजर आते हैं। इनके कारण राजवाड़ा से कृष्णपुरा छत्री की ओर जाने वाले वाहन चालक परेशान होते रहते हैं। दोपहर से रात तक वाहन चालक आपस में उलझते रहते हैं। ई-रिक्शा वालों ने राजवाड़ा पर अस्थाई स्टैंड बना लिया है। इनके बेतरतीब वाहन चलाने से सिटी बसों और वाहन चालकों को निकलने के लिए परेशान होना पड़ता है। जबकि वहीं राजवाड़ा के बाहर ही यातायात पुलिस एवं पुलिस खड़ी रहती हैं। कृष्णपुरा छत्री पर बेतरतीब ई-रिक्शा चलाने से आम वाहन चालक त्रस्त होते रहते हैं।
पैदल निकलने तक की जगह नहीं
राजवाड़ा चौक पर जहां पहले तांगों, टेम्पो के कारण आम लोगों को परेशानी होती थी, अब इसकी जगह ई-रिक्शा ने ले ली है। राजवाड़ा चौक मानो ई-रिक्शा का अघोषित अस्थायी स्टैंड बन गया है। इससे बार-बार ट्रैफिक जाम होता रहता है। पैदल निकलने तक की जगह नहीं रहती है। राजवाड़ा से कृष्णपुरा तक 100 से 150 ई-रिक्शा देखें जा सकते हैं। जहां से इच्छा हुई, वहीं से सवारी बैठा ली। कोई रोकने वाला नहीं है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, घनी आबादी वाले क्षेत्र इनके अड्डे बनते जा रहे हैं। इनमें एमजी रोड, जवाहर मार्ग, बस स्टैंड, विजयनगर, रेडिसन, खजराना, राजेंद्रनगर, राजीव गांधी चौराहा, तीन इमली चौराहा शामिल हैं।
ई-रिक्शा पर कार्रवाई जारी
ई-रिक्शा चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इनके खिलाफ यातायात विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑