कंजर गिरोह से ट्रेनिंग लेकर 34 गाड़ियां चुराईं, चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेच दीं
इंदौर पुलिस ने एक पांच सदस्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने 34 बाइक चोरी की थीं। आरोपियों ने देवास के कुख्यात कंजरों से ट्रेनिंग ली थी और चोरी के वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर बेच देते थे।

इंदौर पुलिस ने एक पांच सदस्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने 34 बाइक चोरी की थीं। आरोपियों ने देवास के कुख्यात कंजरों से ट्रेनिंग ली थी और चोरी के वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और नंबर बदलने के उपकरण बरामद किए हैं।
मॉल, होटल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल जैसे स्थानों पर रेकी करते थे।
जैसे ही कोई बाइक खड़ी करके जाता, तुरंत उसे चुरा लेते थे।
ग्राहक की डिमांड के अनुसार बाइक और रंग उपलब्ध करवाते थे।
इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने पांच सदस्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से लाखों रुपये कीमती 34 बाइक बरामद हुई हैं। बदमाशों ने देवास के कुख्यात कंजरों से ट्रेनिंग ली थी। कंजर पूरे देश में चोरी करते हैं। बदमाश उसी तर्ज पर बाइक चुराकर खंडहर, खेतों में छुपा देते थे। आर्डर लेकर ग्राहक को गाड़ी सुपुर्द करते थे। बदमाशों ने चोरी के वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलना भी सीख लिया था।
टीआई तारेश कुमार सोनी को कुछ जगह के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। बदमाश कंजरों की तरह मिनटों में बाइक का लाक तोड़ देते थे। इंटरनेट मीडिया पर फुटेज बहुप्रसारित कर सबसे पहले 13 जुलाई को आरोपित अभिषेक पुत्र कमलसिंह मालवीय व कैलाश उर्फ गोलू पुत्र मांगीलाल मालवीय दोनों निवासी कुमारिया बनवीर पीपलरावां (देवास) को स्कीम-136 से पकड़ा।
कंजरों से वाहन चुराने की ट्रेनिंग ली
आरोपियों से चोरी की बाइक (बुलेट) और एक चाकू मिला। पुलिस को चकमा देने के प्रयास में दोनों बदमाशों के हाथ-पैर टूट गए। पूछताछ में आरोपित कैलाश ने बताया कि वह मांगलिया में रहने लगा है। अभिषेक चिमनबाई स्कूल के पास प्रेमनगर देवास में रहने आ गया। दोनों ने पीपलरावां के कंजरों से वाहन चुराने की ट्रेनिंग ली है।
दो साल से देवास, उज्जैन व इंदौर में वाहन चोरी कर रहे हैं। चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर भी बदल देते थे। गिरोह में शामिल जितेंद्र उर्फ जैनपालसिंह सैंधव निवासी तालोद सोनकच्छ, राहुल मालवीय निवासी कुमारिया बनवीर और अनिल पानवार निवासी टुंगनी के नाम बताए।
बाइक का लॉक तोड़कर डायरेक्ट स्टार्ट कर लेते थे बदमाश
टीआई के अनुसार बदमाश शातिर हैं। मॉल, होटल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल जैसे स्थानों पर रेकी करते थे। बाइक खड़ी करते ही उसे निशाना बनाते थे। पैर से लाक तोड़ देते थे। धकेलकर दूर ले जाते और वायर काटकर डायरेक्ट स्टार्ट कर लेते थे। चोरी के बाद उस गाड़ी को सार्वजनिक पार्किंग स्थल में रखते थे। इसके बाद सुनसान जगह, खंडहरों और खेतों में छुपा देते थे। जैसे ही आर्डर मिलता उस जगह से बाइक निकाल लेते थे।
आरोपित जितेंद्र ग्राहक ढूंढने का काम करता था। ग्राहक की डिमांड अनुसार उसी मॉडल और रंग का वाहन उपलब्ध करवाया जाता था। जितेंद्र वाहन बिकवाने के बदले कमीशन लेता था। पुलिस ने आरोपितों के चेचिस और इंजन नंबर बदलने के उपकरण, ग्राइंडर, पत्तियां, छैनी, हथौड़ी, गैस लाइटर, धातु पर नंबर लिखने की मशीन, अंकों तथा अल्फाबेट लिखावट की डाई भी जब्त की है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 घंटा पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले