शासकीय सेवकों के पेंशन सहित अन्य वित्तीय भुगतानों के प्रकरण त्वरित किये जाये निराकृत.
पेंशन और अन्य वित्तीय भुगतानों के कोई भी प्रकरण नहीं रहे लंबित: कलेक्टर श्री आशीष सिंह.समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) एवं अंतर-विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न.कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में सभी शासकीय सेवकों के पेंशन सहित अन्य वित्तीय भुगतानों के प्रकरण त्वरित निराकृत किये जायें।
पेंशन और अन्य वित्तीय भुगतानों के कोई भी प्रकरण नहीं रहे लंबित: कलेक्टर श्री आशीष सिंह.
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) एवं अंतर-विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न.
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में सभी शासकीय सेवकों के पेंशन सहित अन्य वित्तीय भुगतानों के प्रकरण त्वरित निराकृत किये जायें। प्रकरणों के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता नहीं बरती जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी पेंशन और वित्तीय भुगतान के प्रकरण किसी भी हाल में लंबित नहीं रहें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये है कि राजस्व महाअभियान के लक्ष्य भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किये जायें।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण एवं अंतर-विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा जन सेवा से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से संबंधित प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज आवेदनों के निराकरण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में चल रहे राजस्व प्रकरणों के निराकरण के महाअभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हर हाल में तय समय-सीमा में की जाए। सभी लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निराकरण हो ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
बैठक में शासकीय सेवकों से संबंधित लंबित पेंशन एवं अन्य वित्तीय भुगतानों की भी समीक्षा की गई। श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शासकीय कर्मचारी पेंशन अथवा भुगतान के लिए प्रतीक्षा में नहीं रहे। समयबद्ध भुगतान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालय परिसरों का दिव्यांगजन अनुकूलता के संदर्भ में आकलन करें। प्रत्येक कार्यालय में रैम्प, व्हीलचेयर, दिव्यांग शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को बिना बाधा के सभी सेवाएं प्राप्त हों, यह शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन तीन पंचायतों में कार्य शेष हैं, उन्हें अति शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल योजना को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे विभागीय समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि शासन की योजनाएं और सेवाएं समय पर, पारदर्शी और प्रभावी रूप में नागरिकों तक पहुंचे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले