देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में कोचिंग छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव:VIDEO बनाकर ब्लैकमेल करता था आरोपी; मां पर काले जादू का आरोप, केस दर्ज
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में कोचिंग छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव:VIDEO बनाकर ब्लैकमेल करता था आरोपी; मां पर काले जादू का आरोप, केस दर्ज

इंदौर की लसूडिया पुलिस ने सोमवार को एक युवती की शिकायत पर आरोपी सुल्तान नागौरी को गिरफ्तार किया है।

Abhishek Raghuvanshi22 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर की लसूडिया पुलिस ने सोमवार को एक युवती की शिकायत पर आरोपी सुल्तान नागौरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुल्तान ने कोचिंग में दोस्ती के बाद युवती से कई बार रेप किया, फोटो और वीडियो बनाए और वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया।
जब युवती ने इनकार किया तो उसके दोस्त ने भी रेप की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोपी की मां पर काला जादू कराने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
कोचिंग में दोस्ती के बाद शुरू हुआ शोषण
टीआई तारेश सोनी के अनुसार, पीड़िता और सुल्तान की पहचान 2018 में एक कोचिंग क्लास के दौरान हुई थी। दोस्ती के बाद सुल्तान उसे घुमाने के बहाने स्कीम नंबर 136 स्थित एक फ्लैट में ले गया, जहां उसके साथ पहली बार रेप किया गया और फोटो-वीडियो बनाए गए। इसके बाद सुल्तान ने कहा कि वह शादी करना चाहता है, लेकिन जब युवती ने धर्म अलग होने की बात कहकर इनकार किया, तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
इसके बाद आरोपी ने दिसंबर में नखराली ढाणी और फिर एक होटल में बुलाकर लगातार रेप किया। परेशान होकर पीड़िता चंडीगढ़ चली गई थी, लेकिन वहां भी आरोपी कॉल कर उसकी लोकेशन जानता रहा। मार्च 2025 में जब युवती इंदौर लौटी और टेली कॉलिंग ऑफिस में काम करने लगी तो सुल्तान ने फिर से डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
होटल में बर्गर में कुछ मिलाकर किया रेप
6 जुलाई 2025 को आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया और निरंजनपुर स्थित होटल गोल्डन स्पर्म में ले जाकर बर्गर खिलाया। युवती की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद आरोपी ने फिर रेप किया।
दोस्त और मां ने भी दी धमकी
पिछले 15 दिन से सुल्तान का दोस्त आरिफ पीड़िता को फोन कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसने कहा कि वह सुल्तान के बारे में सब जानता है और जिंदगी बर्बाद कर देगा। वहीं, सुल्तान की मां ने भी फोन पर धमकी दी कि अगर बेटे से शादी नहीं की तो उस पर काला जादू करवा देंगी, जिससे उसकी मौत हो सकती है। पीड़िता का आरोप है कि काले जादू के कारण उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।
आरोपी बताता था खुद को नेता से जुड़ा
सुल्तान खुद को बड़े नेताओं से जुड़ा बताकर डराता था। पीड़िता ने परेशान होकर हिंदू जागरण मंच के मानसिंह राजावत और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रविवार रात को लसूडिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने सुल्तान के खिलाफ रेप, धमकी, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑