भारत की अर्थव्यवस्था दो चार उद्योगपतियों के हाथ में, हर वर्ग परेशान-राहुल गांधी
मांडू में राष्ट्रगान के साथ हुआ कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का शुभारंभ, वर्चुअल जुड़े राहुल गांधी, वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित धार जिले के मांडू में चल रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के 2 दिवसीय नव संकल्प शिविर के पहले दिन माननीय राहुल गांधी जी ने वर्चुअल माध्यम से विधायकों को संबोधित किया।
मांडू में राष्ट्रगान के साथ हुआ कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का शुभारंभ, वर्चुअल जुड़े राहुल गांधी, वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
धार जिले के मांडू में चल रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के 2 दिवसीय नव संकल्प शिविर के पहले दिन माननीय राहुल गांधी जी ने वर्चुअल माध्यम से विधायकों को संबोधित किया। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (वर्चुअल) श्री पवन खेड़ा, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवंदेव इसरानी ने भी अलग अलग मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। शिविर में कांग्रेस के सभी विधायक और वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
भारत की अर्थव्यवस्था दो चार उद्योगपतियों के हाथ में, हर वर्ग परेशान-राहुल गांधी
राहुल गांधी जी ने वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दो चार उद्योगपतियों के हाथ में है। इससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां जातीय जनगणना करवाई जाएगी। शासकीय नौकरियों में दलित , पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं को मौका दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। महाराष्ट्र के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की योजना है और मध्य प्रदेश में भी चुनाव चोरी हो सकता है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भिड़कर चुनावी तैयारी करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और युवा नेता सामंजस्य बनाकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करें। इस तरह के आयोजनों को जारी रखते हुए सड़क पर भी आंदोलन करने की बात राहुल गांधी ने कही।
जातिगत जनगणना राहुल गांधी की बड़ी सोच-हरीश चौधरी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा अगला चुनाव एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मैनेज रहेंगे। कांग्रेस को भी सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाना पड़ेगा। सोच को बदलना होगा पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता बदलाव जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि संगठन मेरे ही अनुसार चले यह जिद छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना राहुल गांधी की बड़ी देन है।
पीड़ित जनता को न्याय दिलाने का नव संकल्प-उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार घोटालों से घिरी है और जनता त्रस्त है। किसान खाद के लिए मारा मारा फिर रहा है। यह शोषण के खिलाफ महिला, युवा, गरीब, आदिवासी और प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों की खुशहाली का नव संकल्प है।
पार्टी शरीर है और विधायक उसका चेहरा-जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी शरीर है और विधायक उसका चेहरा है। हमारे पास 3 वर्ष और 4 का समय है। कांग्रेस के लिए यह परीक्षा की घड़ी है और 2028 में हमें पास होना है।
नौजवानों और किसानों के लिए चुनौती भरा समय-कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वर्चुअल रूप से शिविर से जुड़े। उन्होंने कहा कि यह समय नौजवानों और किसानों के लिए चुनौती भरा है। निवेश आकर्षण से आता है डिमांड से नहीं। मध्य प्रदेश में निवेश लाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
सरकार के इशारे पर काम कर रही ईडी सीबीआई-विवेक तन्खा
झूठे मुकदमे, जांच एजेंसियां, सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग पर वर्चुअल जुड़कर राज्यसभा के सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि ईडी, सीबीआई सरकार के इशारे पर काम कर रही है। हमें कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट को मजबूत बनाना होगा। बार काउंसिल के सदस्यों को भी उसमें जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमने 17 वकीलों की टीम तैयार की है। हमें डरने की बजाय कानून का सहारा लेना होगा और अपने अधिकारों की जानकारी भी हमें होनी चाहिए।
इसके अलावा अलग अलग सत्रों में प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवंदेव इसरानी ने भी विधायकों के साथ संवाद कर जानकारी और अनुभव साझा किया। मंगलवार शिविर के दूसरे दिन भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
