देश की बात, आपके शहर से
टैंक में भंडारित डीजल में पानी पाये जाने पर पंप किया गया सील
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

टैंक में भंडारित डीजल में पानी पाये जाने पर पंप किया गया सील

नोजल से उपभोक्ताओं को मानक मात्रा से कम प्रदाय किया जाता था डीजल.जिला प्रशासन द्वारा बार-बार दिये गये निर्देशों के बावजूद भी नहीं किया था पीयूसी सेंटर स्थापित.इंदौर जिले में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्वक एवं सही माप से डीजल-पेट्रोल सहित अन्य ईंधन उपलब्ध कराये जाने के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi20 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


नोजल से उपभोक्ताओं को मानक मात्रा से कम प्रदाय किया जाता था डीजल.
जिला प्रशासन द्वारा बार-बार दिये गये निर्देशों के बावजूद भी नहीं किया था पीयूसी सेंटर स्थापित.
इंदौर जिले में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्वक एवं सही माप से डीजल-पेट्रोल सहित अन्य ईंधन उपलब्ध कराये जाने के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैंक में भंडारित डीजल में पानी पाये जाने पर पेट्रोल पंप को सील किया गया। इस पंप द्वारा नोजल से उपभोक्ताओं को मानक मात्रा से कम डीजल प्रदाय किया जाता था। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा बार-बार दिये गये निर्देशों के बावजूद भी पंप पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये पीयूसी सेंटर भी स्थापित नहीं किया था।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि आज राऊ स्थित पेट्रोल पंप यूनाइटेड ऑटो सर्विस की जाँच पम्प के प्रबंधक प्रिंस पिता प्रीतपाल टूटेजा की उपस्थिति में खाद्य विभाग के अमले द्वारा की गई। जांच के दौरान डीजल के स्टॉक में 451 लीटर का अंतर होना पाया गया। ऑयल कंपनी द्वारा छूट मानक स्तर की सीमा से अधिक पाया गया। डीजल के नोजल से 5 लीटर की माप में मात्रा का परीक्षण करने पर 5 लीटर मानक ईंधन प्रदाय करना नहीं पाया गया एवं लगभग 20 एम.एल. तक कम प्रदाय किया जाना पाया गया। डीजल के भूमिगत टैंक में संग्रहित डीजल में वाटर टेस्टिंग पेस्ट द्वारा परीक्षण करने पर 2 सेंटीमीटर कुल 22 लीटर पानी मिला होना पाया गया। मौके पर पम्प परिसर में पीयूसी सेंटर का संचालन होना नहीं पाया गया। मौके पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल में इथेनॉल मिक्स होने संबंधी जानकारी का प्रदर्शन होना नहीं पाया गया। मौके पर फर्स्ट एड बॉक्स में पर्याप्त दवाईयां होना नहीं पायी गई। उपरोक्त अनियमितताएं कारित करने से यूनाइटेड ऑटो सर्विस (आईओसी कंपनी द्वारा संचालित पेट्रोल पम्प) राऊ के प्रबंधक से भूमिगत टैंक में उपलब्ध 890 लीटर डीजल (HSD) जिसकी बाजार कीमत कुल 81 हजार 909 रूपये आंकी गई है तथा उपभोक्ताओं के हित में पेट्रोल पम्प को न्यायालय के आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। डीजल के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं तथा मानक स्तर का नोजल से डीजल प्रदान नहीं करने के संबंध में खाद्य विभाग की विंग नापतोल शाखा से जांच के लिए लिखा जा रहा है।।
पेट्रोल पम्प के मालिक संजय कुमार पिता तारांचद टूटेजा है। जांच कार्यवाही में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती कल्पना परामानिक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री महादेव मुवेल एवं श्री अजय अस्थाना सम्मिलित थे।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के आदेश पर पेट्रोल पंपों की जांच का विशेष अभियान चला कर जांच की जा रही है। जिसमें उपभोक्ताओं को डीजल-पेट्रोल मानक स्तर का प्रदाय हो तथा किसी प्रकार का पेट्रोल-डीजल में पानी की मात्रा प्रदाय ना हो, पेट्रोल पंप में पानी भराव की स्थिति या भारी बारिश की स्थिति में पानी रिसाव भरने की स्थिति ना हो तथा उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप पर पीने का स्वच्छ पानी, हवा भरने की मशीन, जरूरी जेनेरिक दवाइयां तथा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए महिला-पुरुषों के लिये पृथक-पृथक टॉयलेट हो आदि की सुनिश्चितता करायी जा रही है। विशेष अभियान चला कर पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑