पहले हिंदू नाम बताकर किया विवाह, बाद में मतांतरण कर की मारपीट, ससुर ने भी किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 2017 में इंटरनेट मीडिया पर उसकी आरोपित समीर से बातचीत हुई थी। समीर ने खुद को हिंदू बताया और शादी का प्रस्ताव रखा।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 2017 में इंटरनेट मीडिया पर उसकी आरोपित समीर से बातचीत हुई थी। समीर ने खुद को हिंदू बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती बिना घर वालों को बताए समीर के साथ इंदौर पहुंची और 25 अक्टूबर 2017 को कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद पता चला कि आरोपित समीर खान वर्ग विशेष का व्यक्ति है।
क्षिप्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आया लव जिहाद का मामला
समीर ने खुद को हिंदू बताया और शादी का प्रस्ताव रखा
महिला ने उसके और बच्चों के लिए की सुरक्षा की मांग
सांवेर। सांवेर तहसील के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपित ने पीड़िता से अपनी पहचान छिपाते हुए खुद को हिंदू बताया। कोर्ट मैरिज के बाद युवती को पता चला तो उसे डराया। पीड़िता ने आरोपित पर मारपीट करने व धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने ससुर पर भी दुष्कर्म करने व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
सोशल मीडिया पर हुई थी बातचीत
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 2017 में इंटरनेट मीडिया पर उसकी आरोपित समीर से बातचीत हुई थी। समीर ने खुद को हिंदू बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती बिना घर वालों को बताए समीर के साथ इंदौर पहुंची और 25 अक्टूबर 2017 को कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद पता चला कि आरोपित समीर खान वर्ग विशेष का व्यक्ति है। युवती के विरोध करने पर उसे चुप करा दिया गया। कुछ समय बाद समीर ने उसका जबरन मतांतरण करवाकर मुस्लिम नाम रख दिया और निकाह भी पढ़वा दिया। समीर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।
ससुर ने भी किया पीड़िता के साथ दुष्कर्म
गर्भाववस्था में भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके साथ ही अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया कि 28 मार्च 2025 को वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। उस समय ससुर वकील खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। 12 और 13 जुलाई को भी वकील खान ने फोन कर पीड़िता को धमकाया। डरने के बाद पीड़िता ने यह बात अपने स्वजनों को बताई और पुलिस में शिकायत की।
पुलिस से सुरक्षा की मांग की
पीड़िता ने शिकायत करने के साथ ही पुलिस से उसे और उसके दोनों बेटों को आरोपित पक्ष से सुरक्षा देने की मांग की है। जिसमें उसने बताया कि ‘मैं अपने बच्चों के साथ भयमुक्त जीवन जीना चाहती हूं, कृपया मुझे इस आतंक से मुक्ति दिलाइए। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपित समीर खान और वकिल खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 63 (ड), 64, 115 (2), 351 (3) व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपितों की तलाश की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले