देश की बात, आपके शहर से
पीसी सेठी चिकित्सालय इंदौर में बना स्वस्थ शिशु के जन्म का राज्य स्तरीय रिकार्ड।
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

पीसी सेठी चिकित्सालय इंदौर में बना स्वस्थ शिशु के जन्म का राज्य स्तरीय रिकार्ड।

स्वस्थ शिशु का जन्म परिवार के लिए सर्वाधिक सुखद अहसास है। स्वस्थ शिशु और स्वस्थ माँ स्वस्थ समुदाय के निर्माण की पहली शर्त है।

Abhishek Raghuvanshi19 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


स्वस्थ शिशु का जन्म परिवार के लिए सर्वाधिक सुखद अहसास है। स्वस्थ शिशु और स्वस्थ माँ स्वस्थ समुदाय के निर्माण की पहली शर्त है। प्रसव सुरक्षित हो, माँ और बच्चा सुरक्षित रहें, इस हेतु लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्त्री के गर्भवती होने से लेकर शिशु जन्म उपरांत तक विभाग के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मैदानी कार्यकर्ता सतत निगरानी करते हैं। सुरक्षित प्रसव हेतु संस्थागत जन्म एक प्रमुख व्यवहार है। संस्थागत प्रसव में सभी तरह के जोखिमों का प्रबंधन किया जाता है, ताकि माँ और बच्चे को सुरक्षित रख सकें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने बताया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके इस हेतु इंदौर जिले का शासकीय प्रकाश चंद्र सेठी सिविल अस्पताल में सुरक्षित मातृत्व हेतु सभी जोखिमों का प्रबंधन विशेषज्ञ स्तर पर किया जाता है। आज 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को पीसी सेठी सिविल अस्पताल में एक अत्यंत हाई रिस्क गर्भवती रीता पति नंद किशोर उम्र 24 वर्ष प्रथम प्रसव हेतु आई। महिला में जोखिम के कई लक्षण थे, जिसमें उसका वजन 90 किलो से ज्यादा था, Pre eclampsia, Very big size baby, Generalised oedema, BP 160/110 था, अल्बुमिन 2+ था जो कि गंभीर PIH की श्रेणी में आता है, महिला को मधुमेह नहीं था, महिला की ऊँचाई कम थी, इसलिए समान्य प्रसव होना संभव नहीं हो पाया। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल विजयवर्गीय तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सुनिता भटनागर ने रीता का सुरक्षित प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से करवाया और 5.430 किलो के स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ। ज्ञात जानकारी के अनुसार अस्पताल के इतिहास में प्रथम बार तथा मध्यप्रदेश में जन्मा यह सर्वाधिक वजन का शिशु है।
शासकीय चिकित्सालय में दी गई यह उच्च स्तरीय विशेषज्ञ सेवाएं यह दर्शाती हैं कि आमजन इस तरह की सेवाएं अब कल्याणकारी योजनाओं के तहत सहज रूप से प्राप्त कर रहे है, वह भी बिल्कुल निःशुल्क । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने आज चिकित्सालय का भ्रमण कर चिकित्सकों एवं सेवा प्रदाताओं को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं बधाई दी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑