देश की बात, आपके शहर से
आठवीं बार इंदौर के ठाठ… इन आठ R ने दिलाई शहर को स्वच्छता की अष्टसिद्धि
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

आठवीं बार इंदौर के ठाठ… इन आठ R ने दिलाई शहर को स्वच्छता की अष्टसिद्धि

इंदौर ने आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है। शहर की इस सफलता के पीछे 8 आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, रिफ्यूज, रिथिंक, रिपेयर, रिपर्पस और रिनोवेशन) की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Abhishek Raghuvanshi18 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर ने आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है। शहर की इस सफलता के पीछे 8 आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, रिफ्यूज, रिथिंक, रिपेयर, रिपर्पस और रिनोवेशन) की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंदौर ने कचरे की मात्रा को कम करने, पुनरुपयोग और पुनर्चक्रीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। शहर की इस उपलब्धि ने दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है।
2017 से लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष पर रहा इंदौर।
7 बार लगातार टॉप पर रहते हुए लगी में पहुंचा हैं इंदौर।
देश के 23 शहर शामिल थे सुपर स्वच्छ लीग के अंदर।
इंदौर। स्वच्छता के जिन सितारों को अपने दामन में संजोने का स्वप्न देखते-देखते देश के बड़े शहरों की आंखे पथरा गईं उन सितारों को इंदौर ने अपने आसमान पर संजो लिया है। गुरूवार को दिल्ली में जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर को सुपर लीग श्रेणी में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया तो मालवा के सिरमौर शहर इंदौर के लोगों ने कुछ यही पंक्तियां याद करते हुए बड़े गर्व से अपनी सफलता को सराहा।
स्वच्छता की दौड़ में अपने मानक ऊंचे कर इंदौर इतना आगे निकल आया है कि प्रतिस्पर्धा करने वाले शहर सशंकित ही रहते हैं कि स्पर्धा में नंबर वन तो इंदौर को ही आना है, उन्हें दूसरा-तीसरा स्थान भी मिल जाए तो बात बन जाए। सफलता की सही कसौटी उसकी निरंतरता ही होती है। स्वच्छता की अष्टसिद्धि प्राप्त करके इंदौर ने दुनिया को बता दिया कि यूं ही कोई शहर इंदौर नहीं हो जाता।
इसके लिए दृढ़ संकल्पित होकर लगातार परिश्रम करना होता है। दुनिया के लिए यह सफलता भले ही विलक्षण हो लेकिन इंदौर के लिए ये एक पड़ाव भर है। इंदौर को अभी लंबी यात्रा तय करनी है। देश के बड़े शहरों से आगे निकलने के बाद इंदौर की नजर दुनिया पर है। स्वच्छता का धवल ध्वज विश्व पटल पर लहराने के संकल्प के साथ इंदौर फिर तैयार है नई ऊंचाइयों को छूने के लिए।
इन आठ आर ने दिलवाई हमें अष्टसिद्धि
रिड्यूस (कम करना) : कचरे की मात्रा को कम करने के लिए हमने वेस्ट से बेस्ट की थीम पर काम किया। ग्रीन वेस्ट कम करने के लिए पैलेट बनाने की यूनिट लगाई। बेकार कपड़े से धागा बनाने की यूनिट लगने की दिशा में कदम बढ़ाया।
रियूज (पुनरुपयोग करना) : हमने बेकार चीजों के पुनरुपयोग पर काम किया। बेकार, भंगार वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां तैयार करवाईं और उन्हें चौराहों पर सजाया।
रिसाइकिल (पुनर्चक्रीकरण) : हमने रिसाइकिल को लेकर भी काम किया। सीवेज के बेकार पानी को उपचारित कर हम बगीचों को सींच रहे हैं। निर्माण कार्य में ले रहे हैं।
रिफ्यूज (मना करना) : ऐसे उत्पाद जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें रिफ्यूज करते हुए हमने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया। नगरीय सीमा में सिंगल यूज तैयार करने वाले कारखानों को सख्ती से बंद किया।
रिथिंक (संसाधनों के दोहन को कम करना) : इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए हमने इस वर्ष क्लाइमेट मिशन शुरू किया। इसके तहत नागरिकों को बगैर संसाधनों के जीवन यापन के लिए प्रेरित किया। सिर्फ दो माह में करीब पौने दो करोड़ यूनिट बिजली की बचत की।
रिपेयर (वस्तुओं को सुधारना) : थ्रीआर सेंटरों को अत्याधुनिक बनाया ताकि वहां आने वाली पुरानी वस्तुओं को रिपेयर कर दोबारा उपयोग योग्य बनाया जा सके।
रिपर्पस (फेंकने के बजाय वस्तुएं दूसरों को देना) : शहर के प्रत्येक जोन में थ्री आर सेंटर खोला, नागरिकों को उनकी अनुपयोगी वस्तुएं सेंटर पर देने के लिए प्रेरित किया। आज हमारे पास प्रदेश का सबसे बड़ा थ्री आर सेंटर सेटअप है।
रिनोवेशन (नवाचार) : हमने लगातार नवाचार किए। ग्रीन वेस्ट से पैलेट, बेकार कपड़े से धागा, पुराने आइल से तेल बनाने जैसे कई नवाचार किए

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑