आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड क्रमांक 06 में 1.17 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
राम नगर में आकाश विजयवर्गीय ने किया नर्मदा लाइन का भूमिपूजन। राम नगर के 450 से ज्यादा घरों को पहली बार मिलेगा नर्मदा जल का लाभ। इंदौर – जनसेवा हमारी प्राथमिकता है जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।

राम नगर में आकाश विजयवर्गीय ने किया नर्मदा लाइन का भूमिपूजन।
राम नगर के 450 से ज्यादा घरों को पहली बार मिलेगा नर्मदा जल का लाभ।
इंदौर – जनसेवा हमारी प्राथमिकता है जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। यह बात पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 6 में भूमिपूजन के कार्यक्रम के दौरान कही।
16 जुलाई, बुधवार को विधानसभा एक के वार्ड 6 में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में 1.17 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
विकास कार्य आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से होते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि विकास के कार्य लोगो के सहयोग से ही संपन्न होते हैं। पहले इस क्षेत्र के घरों में बोरिंग के पानी की सप्लाई होती थी, जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने शिकायत की थी। युवा वर्ग की शिकायत है कि इससे सिर के बाल उड़ रहे हैं। बोरिंग के पानी में नमक की मात्रा अधिक होने से स्वास्थ की समस्या रहती है। अब जल्द ही इस क्षेत्र के 450 से ज्यादा घरों को नर्मदा जल का लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले इंदौर की बड़ी कॉलोनियों को बेहतर सुविधाएं मिलती थी, लेकिन हमने छो़टी-छोटी बस्तियों में विकास कार्य शुरू किए। पिछड़े इलाकों में ड्रेनेज, सड़क, पेयजल, संजीवनी क्लिनिक, सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं दी, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर किसी तरह का आर्थिक बोझ ना पड़े। हमने सभी समाजों को धर्मशाला निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी है। शिक्षा और स्वास्थ सेवाएं हमारी प्राथमिकता में हैं। हम क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे हैं, जिससे बेहतर शिक्षा इस क्षेत्र के बच्चों को मिल सके। संजीवनी क्लिनिक में जल्द मेडिकल सुविधाएं और डॉक्टरों की व्यवस्था कर दी जाएगी, जिससे लोगों को अच्छी स्वास्थ सुविधाएं मिल सके।
शीघ्र बनेगी नाले किनारे की रोड और रिटेनिंग वॉल।
क्षेत्रीय पार्षद संध्या यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या बहुत पुरानी थी। अब कुछ दिनों में इस समस्या का समाधान हो जाएगा। रामनगर में पहली बार नर्मदा लाइन डाली जा रही है। दूसरे इलाकों में जहां लाइन खराब हो चुकी थी वहां भी नई लाइन डाली जा रही है। क्षेत्र के नाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के बाद नाले में रिटेनिंग वॉल बनाकर सड़क निर्माण किया जाएगा, जिससे यहां पर एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।
जनता ने किया भव्य स्वागत।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का ढोल-ताशों, हार-फूल, केसरिया दुपट्टों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद ,मंडल अध्यक्ष, महामंडलेश्वर रामगोपालदासजी महाराज के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय रहवासियों के साथ प्रशासनिक अमले से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न समाज के वरिष्ठजनों का आकाश विजयवर्गीय ने शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। इसी के साथ रहवासियों को जनसुविधाओं का लाभ दिलाने वाले कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले