पत्रकार कल्पेश याग्निक आत्महत्या केस में जमानतदार फर्जी,सलोनी अरोरा सहित तीन पर एफआईआर
पुलिस ने मंगलवार को सलोनी अरोरा निवासी आशीर्वाद अपार्टमेंट शक्तिनगर(कनाड़िया रोड़),केदार डाबी निवासी सिमरोल(महू) और मधू श्रीवास्तव निवासी आनंद नगर के खिलाफ धोखाधड़ी की दस धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार को सलोनी अरोरा निवासी आशीर्वाद अपार्टमेंट शक्तिनगर(कनाड़िया रोड़),केदार डाबी निवासी सिमरोल(महू) और मधू श्रीवास्तव निवासी आनंद नगर के खिलाफ धोखाधड़ी की दस धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। एडीसीपी के अनुसार केदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।शेष आरोपितों की तलाश जारी है।
सलोनी ने जानबूझकर केदार से जमानत पेश करवाई।
जांच में साबित हुआ कि केदार ने फर्जी कागज पेश किए।
उसके विरुद्ध फर्जी जमानत देने का मामला पंजीबद्ध है।
इंदौर। पत्रकार कल्पेश याग्निक आत्महत्या केस में फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत लेने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने सलोनी अरोरा सहित तीन के विरुद्ध गंभीर आधाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जमानतदार कैदार डाबी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2018 में की थी आत्महत्या
डीसीपी(अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक कल्पेश याग्निक के छोटे भाई नीरज याग्निक(साकेतनगर) द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक ने साल 2018 में ऑफिस से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें संस्थान में काम करने वाली सलोनी अरोरा ब्लैकमेल कर रही थी।
सलोनी को एक साल बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। उस वक्त सलोनी की भाभी डिंपल संजय अरोरा द्वारा जमानत दी गई थी। साल 2021 में डिंपल ने कोर्ट में अर्जी दायर कर जमानत वापस ले ली। सलोनी ने वकील की बहन मधू श्रीवास्तव(आनंदनगर) से जमानत लगवा दी।
कुछ समय बाद मधू ने अपनी जमानत वापस ली और सिमरोल के केदार डाबी द्वारा जमानत प्रस्तुत कर दी। नीरज ने लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि केदार फर्जी जमानतदार है और फर्जी पावती,ऋण पुस्तिका से कईं अपराधियों को जमानत पर रिहा करवा चुका है। हाई कोर्ट द्वारा उसके जमानत देने पर प्रतिबंध भी लगाया है।
सारे दस्तावेज फर्जी थे
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक इस मामले में निरीक्षक जितेंद्र चौहान द्वारा जांच की गई। जांच में साबित हुआ कि केदार द्वारा प्रस्तुत किए दस्तावेज फर्जी थे। उसके विरुद्ध अपराध शाखा में ही फर्जी जमानत देने का मामला पंजीबद्ध है। उच्च न्यायालय ने बाकायदा केदार डाबी द्वारा प्रस्तुत जमानत पर रोक लगाते हुए लिखा कि वह भविष्य में किसी भी आपराधिक मामले में जमानतदार नहीं बन सकता है। सलोनी ने जानबूझकर केदार से जमानत पेश करवाई। मधू ने कोर्ट के समक्ष उसकी तस्दीक की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले