इंदौर पुलिस कमिश्नरेट मे किया गया, “नशे से दूरी है ज़रूरी” जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ।
◆ पुलिस कमिश्नर द्वारा अवेयरनेस बैज लगाकर व जनजागरूकता रैली को हरी झंडी देकर की उक्त अभियान की शुरूआत।
◆ पुलिस कमिश्नर द्वारा अवेयरनेस बैज लगाकर व जनजागरूकता रैली को हरी झंडी देकर की उक्त अभियान की शुरूआत।
◆ सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए की ये अपील कि, आप स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए करें प्रेरित।
◆ 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान के तहत किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
इंदौर – नशे की बढती प्रवृत्ति व इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है ज़रूरी” एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में उक्त अभियान का आगाज आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं तथा मीडियाकर्मियों को अवेयरनेस बैज लगाकर किया। साथ ही इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा मीडिया बंधुओं से रूबरू होते हुए कहा कि उक्त अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों विशेषकर किशोर व युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक इंदौर पुलिस द्वारा भी सामाजिक संस्थाओं व विभागों के सहयोग से अभियान के दौरान निम्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी- नुक्कड़ नाटक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं, बैनर, पोस्टर, पंपलेट का वितरण, प्रिंट, डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार/प्रसार, वीडियो स्क्रीनिंग एवं जनसंवाद, शार्ट फिल्म आदि के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने उक्त अभियान के जागरूकता हेतु बनाएं सेल्फी पांइट का लोकापर्ण किया और जागरूकता पम्पलेट्स व बैनर आदि प्रसारित करते हुए, उन्हें विभिन्न स्थानों पर चस्पा भी किया गया।
इंदौर पुलिस के उक्त अभियान में जनजागरूकता रैली के लिये विभिन्न स्कूल/कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यगण, ट्रैफिक मित्र, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों सहित करीब 2545 लोग सम्मिलित हुए, जिन्हें पुलिस कमिश्नर इंदौर ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और सभी से ये अपील भी करी कि, नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। अतः आप स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। इसके पश्चात उन्होंने सभी को हरी झंडी दिखाकर, उक्त जनजागरूकता रैली को रवाना किया।
उक्त रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया से प्रारंभ होकर, गिटार तिराहा, पलासिया चौराहा, घंटाघर चौराहा, आदि प्रमुख मार्गो से होते हुए 56 दुकान पर समाप्त हुई। उक्त रैली के दौरन विभिन्न जागरूकता संदेशों की तख्तियों, बैनर व पम्पलेट्स के माध्यम से सभी नागरिकों को नषामुक्त समाज निर्माण हेतु स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास के लोगो ंको भी नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित करने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री अमित सिंह, अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री अमित सिंह, अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) इंदौर श्री मनोज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री हंसराज सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 श्री ऋिषिकेष मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री प्रकाश परिहार पुलिस उपायुक्त (क्राइम) श्री राजेश त्रिपाठी, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री राजेश दण्डोतिया, व अन्य पुलिस अधिकारीगण, नगर सुरक्षा समिति के पदधिकारी व सदस्य, ट्रैफिक मित्र सहित, डेली कॉलेज, सेंट उमर एकेडमी, सन्मति स्कूल, प्रेस्टिज कॉलेज, एकयाना स्कूल, एसडीपीएस, अक्सा इंटनेषनल, डीफ्लाय, एमजीसीआई कोचिंग क्लास, नव आदर्श विघा निकेतन, प्रेसिडेंसी हायर सेकण्डरी स्कूल आदि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट व गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले





