
बजरंग दल के कृष्णा वाघ को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 18 वर्षीय युवती को विशेष वर्ग के आदमी ने कमरे में बंधक बका रखा है। इसपर अंकित जी मौर्य ने तुरंत कृष्णा वाघ जी और पीयूष कौशल जी की टीम से संपर्क कर पहुंचाया। टीम जब तुकोगंज इलाके के काजी की चाल क्षेत्र में पहुंची और युवती से संपर्क किया। तब युवती ने बताया की उसके मकान मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ करके का प्रयास किया। जब युवती ने विरोध किया तो मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा अंदर से लगा दिया और लाइट्स बंद करके के लिए एमसीबी लगाकर चला गया। टीम जब कमरे में पहुंची तो कमरा की चिटकनी बाहर से लगी थी। कृष्णा वाघ, पियूष कौशल दीपेश, रितेश, कुशल शिंदे, सुमित वकोडे, वक्की कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खोलकर युवती को बाहर निकाला और तुकोगंज थाने लेकर पहुंचे। युवती ने थाने में अपनी आपबीती बताकर आरोपी अयाज खान पिता रियासत खान उम्र 52 साल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। इन 332 (c), 74, 127 (2) धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी है कि आरोपी अयाज खान ने एक साल पहले जी शादी की है। घर के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में दुष्कर्म का मामला दर्ज है और एक हिंदू महिला की हत्या का मामला भी दर्ज है।
