
3 विधानसभा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजवाड़ा पर भारत के झंडे के बीच लगे अशोक चक्र की जगह उर्दू में या हुसैन लिखा है। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वीडियो हमारा इंदौर नाम के अकाउंट से डाला है। रील में रिज़वान चिश्ती नाम के युवक ने कमेंट में लिखा है “ कुछ साल बाद इंडिया का फ्लैग भी ऐसा दिखेगा। इसपर हिंदूवादियों में रोष है।
बजरंगी कृष्णा वाघ ने बताया दो दिन पहले हमारा इंदौर नाम के अकाउंट पर एक रील पोस्ट हुई, जिसमें राजवाड़ा पर भारत के जैसे दिखने वाले ध्वज पर अशोक चक्र की जगह या हुसैन लिखा है। वीडियो के कमेंट में जिस रिज़वान चिश्ती ने कमेंट में “कुछ साल बाद इंडिया का फ्लैग भी ऐसा दिखेगा” लिखा है वह खजराना का रहने वाला है। कृष्णा ने बताया यह घटना धर्म विरोधी नहीं, देश विरोधी है। ऐसी घटनाओं ने हिंदू भावनाएं आहत होती है। वहीं, युवक रिज़वान चिश्ती खजराना इलाके की नहर शाह वाली दरदाह में कार्य करता है। यह घटना देश के लिए शर्मसार है, क्योंकि भारत जैसे देश में खुलेआम भारत ध्याज के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस मामले में सराफा पुलिस सीसीटीवी खंगालने के बाद कार्रवाई करेगी। वहीं, कृष्णा वाघ कार्यकर्ताओं के साथ जाकर खजराना थाने में युवक रिज़वान चिश्ती के खिलाफ शिकायत की है।
