कैंडल लाइट डिनर तो सुना था, कैंडल लाइट परीक्षा पहली बार हुई
एनटीए की ओर से तर्क रखा गया कि गिनती के अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर 22 लाख अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता। गुरुवार को करीब डेढ घंटा बहस सुनने के बाद युगल पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
एनटीए की ओर से तर्क रखा गया कि गिनती के अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर 22 लाख अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता। गुरुवार को करीब डेढ घंटा बहस सुनने के बाद युगल पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया। इस फैसले के जारी होने के बाद ही नीट यूजी की अंतिम रैंकिंग तय होगी।
मप्र हाई कोर्ट की एकलपीठ के दोबारा परीक्षा कराने के आदेश को एनटीए ने दी है युगल पीठ में चुनौती।
इंदौर में बारिश व आंधी से केंद्रों पर परीक्षा बाधित होने के तर्क पर छात्रों ने की है दोबारा परीक्षा की मांग।
परीक्षा के दिन इंदौर केंद्रों पर जोरदार बारिश और आंधी के कारण पूरे शहर की बिजली गुल हो गई थी।
इंदौर। भारी बारिशऔर आंधी से इंदौर में जिन 75 अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई, उनके लिए दोबारा नीट यूजी आयोजित होगी या नहीं, गुरुवार को इसे लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की युगलपीठ के समक्ष बहस पूरी हो गई। सभी पक्षकारों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हाई कोर्ट की एकलपीठ ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को आदेश दिया था कि जिन अभ्यर्थियों ने तीन जून से पहले याचिका दायर की थी, उनकी दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए।
इस फैसले को चुनौती वाली एनटीए की याचिका पर रोक लगाकर युगलपीठ ने इस मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार किया था।
गुरुवार को बहस के दौरान अभ्यर्थियों की तरफ से तर्क रखा गया- एनटीए खुद स्वीकार रहा है कि प्रभावित सेंटरों पर मोमबत्ती और इमरजेंसी लाइट उपलब्ध करवाए गए थे।
सवाल यह है कि अगर पर्याप्त रोशनी थी तो फिर मोमबत्ती उपलब्ध क्यों करवानी पड़ी? अब तक कैंडल लाइट डिनर तो सुना था, कैंडल लाइट परीक्षा पहली बार सुन रहे हैं।
परीक्षा के दौरान गुल हो गई थी बिजली
बता दें कि एनटीए ने गत चार मई को पूरे देश में नीट यूजी आयोजित की थी।
इंदौर में इसके लिए 49 सेंटर बनाए गए थे।
परीक्षा के दिन इंदौर में जोरदार बारिश और आंधी के कारण पूरे शहर की बिजली गुल हो गई थी।
कई केंद्रों में अंधेरा छा गया और परीक्षार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा देनी पड़ी।
परीक्षा के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर 75 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की थी।
मद्रास हाई कोर्ट खारिज कर चुका है।
दोबारा परीक्षा की मांग एनटीए के वकील तुषार मेहता ने हाई कोर्ट को बताया कि मद्रास हाई कोर्ट नीट यूजी दोबारा आयोजित करने की मांग खारिज कर चुका है।
राजस्थान में भी ऐसी याचिका दायर हुई थी, लेकिन वहां भी इसे खारिज कर दिया गया।
देशभर में 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने नीट यूजी दी थी। इसमें इंदौर के 27264 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें से सिर्फ 75 ने ही अव्यवस्था को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
एनटीए ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने भी माना कि परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से कोई असर नहीं पड़ा।
इंदौर के एक छात्र ने देशभर में दूसरी रैंक हासिल की है, जबकि उसने उसी केंद्र से परीक्षा दी थी, जिसे प्रभावित बताया जा रहा है।
वहीं, अभ्यर्थियों की ओर से तर्क रखा गया कि एनटीए एक ही स्तर के दो परीक्षा पेपर तैयार करता है। परीक्षा केंद्र और अन्य संसाधन भी तैयार हैं, बावजूद इसके एनटीए दोबारा परीक्षा करवाने से क्यों बच रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले