
गांधी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दिलीप मोहनिया नाम के युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
32 साल की महिला ने बताया कि वह काम पर जा रही थी, तभी दिलीप ने मंदिर के पास उसे रोक लिया। दिलीप उससे पिछले डेढ़ साल से जान-पहचान में था। उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और अपने पति को छोड़ने के लिए कहा।
जब महिला ने मना किया तो दिलीप ने सड़क पर ही उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके पति की हत्या कर देगा।
महिला ने अपने पति को सब कुछ बताया। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब दिलीप की तलाश कर रही है।
