इंदौर में स्पोर्ट्स अथाॅरिटी ऑफ इंडिया का रेफरी दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
उसने काम के सिलसिले में पीड़िता को ग्रेटर बृजेश्वरी स्थित रूम पर बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान विनय ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। उसने महिला को धमकाना शुरू कर दिया।

उसने काम के सिलसिले में पीड़िता को ग्रेटर बृजेश्वरी स्थित रूम पर बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान विनय ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। उसने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने एवं कईं बार बुलाया और महिला के साथ जबरदस्ती की। वह होटलों में भी लेकर गया।
साई में असिस्टेंट की नौकरी का झांसा दिया था।
8 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है आरोपी।
अब रेप के मामले में धरा गया। बहुत हंगामा किया।
इंदौर। एक महिला की शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एसएआई) के रेसलिंग रेफरी विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। महिला ने उस पर एसएआई में असिस्टेंट की नौकरी दिलाने,दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।आरोपित विनय की गिरफ्तारी के दौरान थाने में हंगामा भी हुआ। उसके साथ आए वकीलों ने आरोपों से इनकार किया और गिरफ्तारी गैरकानूनी बताई।
यह था पूरा मामला
टीआई मनीष लोधा के अनुसार 27 वर्षीय महिला पलासिया स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आपरेशन मैनेजर के पद नौकरी करती थी।
जुलाई 2024 में विनय कुमार घोसारे प्रमाण पत्र संबंधित कार्य से आया था। इस दौरान उसने महिला से बातचीत की और बताया वह एसएआई में रेसलिंग रेफरी है।
उसने कहा कि एसएआई में असिस्टेंट की नौकरी लगवा सकता है। कईं लोगों की नौकरी लगवाने का दावा कर विनय ने महिला से उसका बायोडेटा ले लिया। आरोपित ने नौकरी के बदले 8 लाख रुपये मांगे।
पीड़िता ने उसकी बातों में आकर 31 जुलाई 2024 को 15 हजार और फरवरी 2025 में 4 लाख 60 हजार,21 मार्च 2025 को 3 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
विनय ने महिला से दोस्ती कर ली और वह नवलखा स्थित उसके ऑफिस में काम करवाने लगा। उसने काम के सिलसिले में पीड़िता को ग्रेटर बृजेश्वरी स्थित रूम पर बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान विनय ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। उसने महिला को धमकाना शुरू कर दिया।
वीडियो वायरल करने एवं कईं बार बुलाया और महिला के साथ जबरदस्ती की। वह होटलों में भी लेकर गया।
नौकरी छोड़ने पर धमकाया,फोटो-वीडियो भेजने की धमकी दी
पीड़िता के मुताबिक परेशान होकर उसने नवलखा स्थित ऑफिस जाना बंद कर दिया था।
आरोपित से रुपये मांगने पर उसने धमकाया और कहा कि उसके फोटो व वीडियो वायरल कर देगा।
उसने पीड़िता के पति व अन्य को भी वीडियो भेजने की धमकी दी और कहा कि तलाक करवा दूंगा।
परेशान होकर पीड़िता ने पति को घटना बताई और मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने विनय को बयान के लिए थाने बुलाया और हिरासत में ले लिया।
विनय वकीलों के साथ थाने पहुंचा था।
उसके वकीलों ने विरोध किया और कहा कि महिला की मर्जी से संबंध बने है।
वह झूठे आरोप लगा रही है। इसके पूर्व महिला ने राजेंद्रनगर थाने में धोखाधड़ी का आवेदन दिया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले