देश की बात, आपके शहर से
12 किलोमीटर में से अब तक 4 किलोमीटर टनल का हो चुका है निर्माण पूरा, सीधे गंभीर में जाएगा पानी, सिंचाई के लिए किसान कर सकेंगे इस्तेमाल
इंदौर 13 बार पढ़ी गई

12 किलोमीटर में से अब तक 4 किलोमीटर टनल का हो चुका है निर्माण पूरा, सीधे गंभीर में जाएगा पानी, सिंचाई के लिए किसान कर सकेंगे इस्तेमाल

इंदौर। इस बार सिंहस्थ में शिप्रा नदी में शुद्ध पानी में श्रद्धालुओं को स्नान करवाया जाएगा, जिसके चलते 700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi9 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर। इस बार सिंहस्थ में शिप्रा नदी में शुद्ध पानी में श्रद्धालुओं को स्नान करवाया जाएगा, जिसके चलते 700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। अभी तक नर्मदा का पानी ही स्नान के लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च कर खरीदना पड़ता था और इंदौर की कान्ह नदी का गंदा पानी भी शिप्रा में मिलता रहा है। अब यह पानी सीधा 100 फीट गहरी टनल के जरिए गंभीर नदी में पहुंचेगा और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बाद इस पानी का इस्तेमाल किसान सिंचाई के लिए कर सकेंगे। 12 किलोमीटर लम्बी टनल का अभी तक 4 किलोमीटर कार्य पूर्ण भी हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस बार सिंहस्थ में किसी भी तरह गंदे पानी की शिकायत नहीं आना चाहिए, जिसके चलते यह क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट अमल में लाया जा रहा है।

अभी तक हालांकि कान्ह-सरस्वती नदी शुद्धिकरण पर ही एक हजार करोड़ से अधिक की राशि फूंकी जा चुकी है और अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट और अमृत 2.0 के तहत भी फिर से कान्ह शुद्धिकरण प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने जितने भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए हैं वे भी कारगर साबित नहीं हो पाए और अभी भी नालों के साथ-साथ नदी में दूषित पानी मिलता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर कान्ह नदी के गंदे पानी को शिप्रा में मिलने से रोकने के लिए यह क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट मंजूर करवाया, जिसमें इंदौर रोड स्थित जमालपुरा से टनल का निर्माण शुरू होकर 12 किलोमीटर तक बनाई जाएगी।

हालांकि जो नई डायवर्शन लाइन डाली जा रही है वह 18 किलोमीटर लम्बी होगी और इससे कान्ह नदी का गंदा पानी बिना शिप्रा में मिले टनल के जरिए सीधे गंभीर में पहुंचेगा और शुद्धिकरण के बाद इस पानी का इस्तेमाल किसान सिंचाई, निर्माण या अन्य कार्यों के लिए कर सकेंगे। जमीन के भीतर 100 फीट गहराई में इस टनल का निर्माण तेज गति से चल रहा है और कल भी अधिकारियों ने इसका अवलोकन किया। चिंतामण जवासिया स्थित सॉफ्ट-2 में उतरकर टनल निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया।

अभी तक लगभग 4 किलोमीटर टनल का निर्माण हो चुका है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस टनल की मदद से ही कान्ह नदी का गंदा पानी अंडरग्राउंड निकासी के चलते शिप्रा में नहीं मिलेगा और गंभीर नदी के निचले हिस्से में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को साफ कर छोड़ा जाएगा, जिसका उपयोग किया जा सकेगा। यह इस तरह का अनूठा प्रोजेक्ट है, जो पहली बार आजमाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीक अगर सफल रही तो बरसाती नदियों के साथ-साथ सूख चुकी नदियों का जुड़ाव भी इस तरह टनल बनवाकर किया जा सकेगा। ठेकेदार कंपनी को ही 15 साल तक इसका रखरखाव भी करना पड़ेगा और बारिश के बाद जो पानी अधिक जमा होता है उसे भी बायपास करने में आसानी रहेगी। पिछले सिंहस्थ में भी 150 करोड़ रुपए से अधिक की राशि कान्ह डायवर्शन प्रोजेक्ट पर खर्च की गई थी, जिसमें राघोपीपल्या से लेकर केडी पैलेस तक पाइप लाइन डालकर कान्ह के गंदे पानी को डायवर्ट किया गया था, मगर यह योजना कारगर साबित नहीं हुई और गंदा पानी शिप्रा में मिलता रहा, जिसके चलते अब आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर यह क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट अमल में लाया जा रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑