देश की बात, आपके शहर से
क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में ऑनलाइन वेबसाईट के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाली अंतराज्यीय गैंग का फरार आरोपी ग्वालियर से धराया।
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में ऑनलाइन वेबसाईट के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाली अंतराज्यीय गैंग का फरार आरोपी ग्वालियर से धराया।

✓उक्त प्रकरण में ग्वालियर से धराये आरोपी के द्वारा सभी ऑनलाइन सट्टे की ब्रांचों को किया जाता था ऑनलाइन मॉनिटर। ✓ "वरुण ऑनलाइन हब" ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले उक्त प्रकरण में कुल 10 आरोपी पकड़ाए।

Abhishek Raghuvanshi8 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓उक्त प्रकरण में ग्वालियर से धराये आरोपी के द्वारा सभी ऑनलाइन सट्टे की ब्रांचों को किया जाता था ऑनलाइन मॉनिटर।

✓ “वरुण ऑनलाइन हब” ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले उक्त प्रकरण में कुल 10 आरोपी पकड़ाए।

✓वेबसाईट के माध्यम से सैकड़ों गेम्स पर खिलाया जाता था ऑनलाइन सट्टा।

✓ग्राहक की रिक्वायरमेंट के हिसाब से आरोपियों के द्वारा जनरेट की जाती थी वर्चुअल आईडी।

✓आरोपियों के द्वारा संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट के सेकेंड फ्लोर में वेबसाईट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर Link भेजकर, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।

अपराध क्रमांक 42/25

धारा – 3/4 गैंबलिंग एक्ट एवं 112 BNS

घटना दिनांक – 04/03/2025

घटना स्थल– 2/3 उषागंज सेकंड फ्लोर संयोगितागंज

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जब्त सामग्री – 29 मोबाइल,01 कंप्यूटर, 02 लैपटॉप,7 चेकबुक, 04 पासबुक, एटीएम कार्ड, एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा एवं 6.5 लाख रुपए नगदी, 01 एर्टिगा कार एवं 3 मोबाइल जप्त।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयो के नाम:–

(1). हिमांशू खण्डेलवाल निवासी इंदौर,
(2). रविन्द्र गौतम निवासी जिला गोण्डा (उ. प्र.),
(3). विवेक कुमार निवासी जिला भरतपुर (राजस्थान)
(4). अमित कुमार मण्डल निवासी जिला मधुवनी (बिहार)
(5). कृष्णा कुमार निवासी जिला मधुवनी (बिहार)
(6). कन्हैया पाण्डे निवासी जिला मधुवनी (बिहार)
(7). निखिल खंडेलवाल उम्र 32 वर्ष निवासी इंदौर
(8).लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान निवासी इंदौर
(9).राकेश जैन वर्तमान निवासी इंदौर, स्थाई निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश

वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी:–
(10). विकाश बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी जिला ग्वालियर(म.प्र.)

{MBA ग्रेजुएट है और आरोपी के द्वारा ऑनलाइन सट्टे की मॉनिटरिंग करने का कार्य किया जाना कबूला, जिसमें क्लाइंट के द्वारा गेमिंग ऑनलाइन सर्विस कोई भी परेशानी होने पर तकनीकी मदद करने का कार्य करता था, एवं उक्त ऑनलाइन सट्टे की विभिन्न ब्रांचों से संबंधित ऑनलाइन समस्याओं का निराकरण करने का कार्य भी करना कबूला।}

इंदौर शहर में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट के सेकेंड फ्लोर में ऑनलाइन गेमिंग का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त स्थान में कुछ व्यक्तियो जो की लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे, पुलिस टीम द्वारा आरोपी (1). हिमांशू खण्डेलवाल , (2). रविन्द्र गौतम (3). विवेक कुमार (4). अमित कुमार मण्डल (5). कृष्णा कुमार (6). कन्हैया पाण्डे को पकड़ा था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा Link के माध्यम “वरुण आनलाईन हब” बेवसाइट पर रुपयो पैसो से (हार-जीत) का दाव लगाकर सट्टा खिलवाया जाता था, एवं आरोपियों ने बताया कि जिन ग्राहकों को सट्टा लगाना रहता था उनसे पेमेंट अलग–अलग बैंक खातों में प्राप्त करके उन्हें Link भेजकर “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट की आईडी एवं पासवर्ड ग्राहकों को देते है एवं उस आईडी पर जितने रुपये उक्त व्यक्ति ने जमा किये हैं उसके पाईंट उनको उस आईडी पर देते है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट में उपलब्ध (24*7) गेम खोलकर हार–जीत का दाव लगाकर सट्टा खेलता था। आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल,01 कंप्यूटर, 02 लैपटॉप,7 चेकबुक, 04 पासबुक, एटीएम कार्ड्स, एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा जप्त करके, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में गेमलिंग एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उक्त प्रकरण में फरार आरोपी (7). निखिल खंडेलवाल (8).लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान एवं (9).राजेश कुमार जैन को पूर्व में गिरफ्तार किया था । उक्त प्रकरण में तकनीकी जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा ग्वालियर जिले से आरोपी (10). विकाश बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी जिला ग्वालियर (म.प्र.) को पकड़ा आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा उक्त ऑनलाइन सट्टा ऑनलाइन मॉनिटरिंग का कार्य किया जाना कबूला है, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड सहित प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑