माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित दौरे को लेकर आईजी इंदौर जोन ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
पुमनि कार्यालय, इंदौर जोन (ग्रामीण) माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित दौरे को लेकर आईजी इंदौर जोन ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के 19 जून 2025 को प्रस्तावित बड़वानी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक (IG) इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी पुलिस सभागृह में ड्यूटी में लगे वरिष्ठ अधिकारियों व सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई।
पुमनि कार्यालय, इंदौर जोन (ग्रामीण)
माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित दौरे को लेकर आईजी इंदौर जोन ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के 19 जून 2025 को प्रस्तावित बड़वानी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक (IG) इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी पुलिस सभागृह में ड्यूटी में लगे वरिष्ठ अधिकारियों व सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में डीआईजी निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर की उपस्थिति में राष्ट्रपति महोदय के दौरे के मद्देनज़र जिलेभर में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन एवं खुफिया सूचनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:
✅ कार्यक्रम स्थल, मार्ग, विश्राम स्थलों व हेलिपैड पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
✅ प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें तथा विशेष शाखा की रिपोर्टों का दैनिक विश्लेषण करें।
✅ डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड एवं एंटी सैबोटाज टीम की मदद से सभी स्थलों का नियमित निरीक्षण कराया जाए।
✅ यातायात नियंत्रण योजना पूर्व से लागू कर, डायवर्जन प्वाइंट्स पर प्रशिक्षित बल की नियुक्ति की जाए।
✅ सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ को अलर्ट मोड में रखें तथा ड्यूटी चार्ट पूर्व से तैयार करें।
✅ CCTV निगरानी, ड्रोन सर्वेक्षण एवं लॉज-होटलों की जांच विशेष शाखा द्वारा सुनिश्चित की जाए।
✅ आमसभा स्थल के आसपास निवासरत ग्रामीणों एवं आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार उनकी जांच की जाए ।
आईजी श्री अनुराग ने बैठक में कहा:
“माननीय राष्ट्रपति महोदया का आगमन अत्यंत गरिमामय अवसर है। सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी सुरक्षा, सतर्कता एवं समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। छोटी से छोटी लापरवाही भी अस्वीकार्य होगी।”
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि
“पुलिस बल न केवल सुरक्षा, बल्कि शिष्टाचार एवं नागरिक सुविधा की दृष्टि से भी पूर्ण सजगता के साथ कार्य करे। सभी तैयारियाँ 48 घंटे पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। रिपोर्टिंग और फील्ड सुपरविजन को प्राथमिकता दी जाए।”
इस बैठक में विशेष शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 49 मिनट पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 8 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 8 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 10 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 12 घंटे पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 14 घंटे पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 14 घंटे पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 15 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 15 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 16 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 17 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 18 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
