कोविड से निपटने के लिए इंदौर में एहतियात के रूप में व्यापक प्रबंध
नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील.तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न इंदौर जिले में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए सतर्कता और एहतियात के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील.तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न
इंदौर जिले में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए सतर्कता और एहतियात के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिले के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहते हुए लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जाँच कराएं और समय पर उपचार लें। जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। यह जानकारी आज प्रभारी कलेक्टर श्री गौरव बेनल की अध्यक्षता में आयोजित कोविड समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, डॉ. माधव हसानी सहित जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे। बैठक में जनवरी 2025 से अभी तक की कोविड स्थिति की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि इस अवधि में इंदौर जिले में कुल 41 कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 26 मरीज वर्तमान में आइसोलेशन में रहते हुए उपचाररत हैं। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वर्तमान में जो संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं, वे ‘ओमिक्रॉन BA.2-लाइक’ जैसे अत्यंत सामान्य स्वरूप के हैं, जिनमें गंभीर लक्षण नहीं देखे जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों में मास्क का उपयोग करें, बार-बार हाथ धोएं और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। श्री बेनल ने निर्देश दिये कि सभी आवश्यक तैयारियां रखी जायें। जरूरी सामग्री और औषधियों का पर्याप्त स्टॉक रखना सुनिश्चित किया जाये। सप्लाई चेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। आर.आर.पी. दल को प्रशिक्षित किया जाये। बताया गया कि शासकीय और अशासकीय अस्पतालों में सेम्पलिंग और जांच की पर्याप्त व्यवस्था है।
सतर्क रहें… घबराएं नहीं
वर्तमान में मौसम के बदलाव के कारण विभिन्न तरह के वायरस आदि से श्वसन संबंधी बीमारियां दृष्टिगत हो रही हैं। ओमिक्रॉन के वर्तमान में प्रचलित वैरियएंट के सर्कुलेशन में है। जिससे खांसी, गले में खराश के साथ हल्की बीमारी के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द जैसे सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं। जागरूक नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं एवं जनता के हित में सामाजिक दूरी बनाकर रखें। हाथ धोने संबंधी व्यवहार को जीवन का अंग बनाए एवं सार्वजनिक स्थानों पर रुकें नहीं। बुजुर्ग एवं सहरुग्णता वाले व्यक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रखने वाले व्यक्ति कम हवादार या भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो मास्क का उपयोग करें। तीव्र श्वसन रोग के लक्षण वाले व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की निगरानी स्वयं कर सकते हैं। यदि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो तो और ऐसे लक्षणों में वृद्धि दिखाई दे तो वे निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों पर तत्काल पहुँचे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले