इंदौर के शॉपिंग मॉल में आए लोगों को रोककर मतांतरण की कोशिश कर रहे थे विदेशी, फ्री एज्युकेशन और इलाज का झांसा
इंदौर के मल्हार मेगा मॉल में हिंदू संगठन ने मतांतरण की साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने क्रिश्चियन एजेंट स्टीफन विजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार विदेशी नागरिकों को समझाइश देकर छोड़ दिया है।
इंदौर के मल्हार मेगा मॉल में हिंदू संगठन ने मतांतरण की साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने क्रिश्चियन एजेंट स्टीफन विजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार विदेशी नागरिकों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। आरोपित कमजोर आय वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज, शिक्षा और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर मतांतरण का प्रयास कर रहे थे।हिंदू देवी-देवताओं पर की टिप्पणी।ईसाई को श्रेष्ठ बता रहे थे एजेंट।पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।इंदौर शहर के मध्य शापिंग माल में हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाने (मतांतरण) का प्रयास कर रहे क्रिश्चियन एजेंट और विदेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपित कमजोर आय वर्ग के लोगों को चुनकर उन्हें मुफ्त इलाज, शिक्षा, आर्थिक मदद का प्रलोभन दे रहे थे। हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर हिंदू संगठन सक्रिय हुआ।संगठन के सहयोग से पुलिस ने छापा मारा। मामला विजयनगर थाना अंतर्गत मल्हार मेगा मॉल (एबी रोड) का है। आरोपित सिनेमा हाल के समीप खड़े थे। माल में खरीदी करने आए लोगों को बहाने से रोका जा रहा था। विदेशियों को देखकर लोग आसानी से रुक जाते थे।एजेंट स्टीफन विजू पाल परिवार की जानकारी, व्यवसाय और उनके फोन नंबर लिख रहा था। उनके पास बाइबिल भी थी। कमजोर आय वर्ग वालों को क्रिश्चियन बनने के लिए कहा जा रहा था। आरोपित इसके बदले बच्चों को मुफ्त का इलाज, शिक्षा और मतांतरण करने वाले परिवार को 10 हजार रुपये देने का प्रलोभन दे रहे थे।
चार विदेशी युवक-युवतियों को समझाइश देकर छोड़ा
इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने स्टीफन विजू प़ाल के विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2021 की धारा 3 और बीएनस-2023 की धारा 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चार विदेशी युवक-युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। चारों ही छात्र-छात्राएं बताई गई हैं।
मनुष्य आदम-हव्वा की संतान है, ईसाई बनो
पुलिस ने राजेश पटेल निवासी स्कीम-78 की शिकायत पर केस दर्ज किया है। राजेश साथी श्याम वर्मा के साथ माल में घूमने आया था। विदेशी नागरिकों और स्टीफन ने दोनों को रोका और परिवार की जानकारी ले ली।राजेश से कहा कि ‘हिंदू धर्म में बहुत पाखंड है। करोड़ों देवी-देवता हैं, पर एक भी मदद नहीं करता। हिंदू देवी-देवता नशा करते हैं।’ उसने कहा कि ईसाई धर्म में मान्यता है कि मनुष्य आदम और हव्वा की संतान है। हमने जो पाप किए हैं, वो मसीह को मानने पर ही नष्ट होंगे। उसने ईसाई धर्म स्वीकारने का दबाव बनाया। उसने कहा कि बपतिस्मा (एक ईसाई धार्मिक संस्कार) करवाकर मतांतरण करने पर 20 हजार रुपये देने का बोल रहा था।
अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखेगी इंदौर पुलिस
विजयनगर टीआई सीके पटेल के मुताबिक अमेरिकी नागरिकों को पूछताछ कर छोड़ दिया है। आरोपित स्टीफन ने बताया कि वह मूलत: केरल का है और कुछ सालों से इंदौर में ही रह रहा है। उसकी अमेरिकी नागरिकों से इंदौर में रहने वाले क्लिंटन के माध्यम से बात हुई थी। युवक-युवती टूरिज्म वीजा पर इंदौर आए थे। यूनिवर्सिटी पर स्टडी करने आए थे। इसी दौरान स्टीफन को लेकर मॉल में पहुंचे थे। पुलिस विदेशियों के लिए दूतावास के माध्यम से सूचना भेजेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 घंटा पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले