बंगाली चौराहा पर जिम्मेदार नागरिकों ने यातायात जागरूकता व संचालन में सहयोग दिया।
इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) श्री अरविंद तिवारी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार खत्री के नेतृत्व में बंगली चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल के सदस्यों ने “ट्रैफिक मित्र” बनकर यातायात प्रबंधन में सक्रिय सहभागिता की। मंडल के सदस्यों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नागरिकों से शराब पीकर वाहन न चलाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन रोकने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा पैदल यात्रियों का सम्मान करने की अपील की।
मंडल के सदस्यों ने न सिर्फ यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया बल्कि यातायात संचालन में भी पुलिस टीम का भरपूर सहयोग किया। इस पहल से यह संदेश गया कि समाज के हर वर्ग को यातायात व्यवस्था में भागीदारी निभानी चाहिए जिससे एक अनुशासित, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था मिल सके। ट्रैफिक मित्र की यह सराहनीय पहल आने वाले समय में अन्य सामाजिक संगठनों को भी प्रेरित करेगी। इस दौरान मंडल के प्रणव मंडल जी,राजेश उदावत जी,राजीव जैन जी,दीपेश पालविया जैन जी,राजेश्वरी शर्मा जी,दुर्गेश जलोदिया जी,कैलाश जोशी जी,संजय ठाकुर जी,संदीप रावत जी,राजकुमार जैन जी,राजीव डाबी जी,अश्विन चौधरी जी,श्याम शिंदे जी,जयेश तिवारी जी,बाला गावड़े जी,कृष्णा मालवीय जी,अमित चटर्जी जी,राकेश निशोदे जी,किशनलाल जोशी जी,दीपक गोस्वामी,अमित शिवहरे जी,अर्जुन सिंह जी,जयपाल जी,संतोष पांचाल जी,मुकेश शर्मा जी,कृष्णा राठौर जी,कुलदीप जी व सहयोगी उपस्थित थे। ने यातायात संचालन और जागरूकता ने अहम भूमिका निभाई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले