देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 7 बार पढ़ी गई

अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे ससुर

अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा, फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है।

Abhishek Raghuvanshi14 दिसंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा, फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना उच्च न्यायालय से आदेश की प्रति मिलने के बावजूद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को रिहा नहीं किया। वकील ने कहा, ‘उन्हें जवाब देना होगा…यह अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे’

पुलिस की गिरफ्त से आजाद किए जाने से पहले उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं बता दें कि हैदराबाद की निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश पारित किया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। बाद में, उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। रिहाई से पहले तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी

अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी का बयान
शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात भी अल्लू अर्जुन के वकील ने भी रिहाई पर बयान दिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद इस हाईप्रोफाइल मामले में अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने कहा, ‘हाईकोर्ट के आदेश की प्रति में स्पष्ट उल्लेख है कि जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करें। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद जेल अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित नहीं की’ गौरतलब है कि पुष्पा यानी अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से लेकर अंतरिम जमानत तक शुक्रवार का पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रहा। वहीं भगदड़ में मरने वाली महिला के पति भास्कर ने शुक्रवार को कहा कि वह इस घटना के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं मानते। सिनेमा हाल में भगदड़ के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। भास्कर ने यह भी कहा कि वह अपनी शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड की हस्तियां भी घटना को लेकर अभिनेता के पक्ष में बयान देती नजर आईं। कंगना रनोत, वरुण धवन, रजा मुराद सभी ने एक सुर में कहा कि भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। इस बीच, संध्या सिनेमा का वह पत्र भी सोशल मीडिया भी वायरल होता है, जिसमें पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि पुष्पा-2 के अभिनेता-अभिनेत्री सिनेमा हाल में शो देखने आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें उनके बेडरूम से ही सीधे ले जाया गया। पुलिसवालों ने न तो उन्हें कपड़े बदलने दिए और न ही चाय नाश्ता ही करना दिया। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के साथ जाने से पहले अपनी पत्नी को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं

हैदराबाद पुलिस ने उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया, फिर गिरफ्तारी और स्वास्थ्य जांच के बाद कोर्ट में पेशी हुई। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जब अभिनेता को जेल ले जाया जा रहा था, तभी तेलंगाना हाईकोर्ट की तरफ से उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश आ गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें शनिवार को रिहा किया जाएगा हाईकोर्ट में जस्टिस जुव्वादी श्रीदेवी की पीठ ने करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मौखिक टिप्पणी में सवाल उठाया, क्या सिर्फ एक अभिनेता होने की वजह से उन्हें इस तरह घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? कोई पुख्ता सामग्री नहीं हैं…। अदालत ने मृतका के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। लेकिन साथ ही कहा कि धारा 105 और 108 के प्रावधानों के तहत लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं लगते। कोर्ट ने कहा, इस धरती पर उन्हें भी जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार है। इसे अभिनेता होने के आधार पर दूर नहीं किया जा सकता है

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑