इंदौर-उज्जैन में क्रिकेट सटोरियों के ठिकानों पर ED Raids, 8 करोड़ की राशि फ्रीज
उज्जैन ईडी की टीम ने इंदौर और उज्जैन में क्रिकेट सटोरियों के ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग की जानकारी पर की गई। सट्टे के लेन-देन के लिए वेबसाइट और हवाला का इस्तेमाल हो रहा था।

उज्जैन
ईडी की टीम ने इंदौर और उज्जैन में क्रिकेट सटोरियों के ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग की जानकारी पर की गई। सट्टे के लेन-देन के लिए वेबसाइट और हवाला का इस्तेमाल हो रहा था। ईडी ने आठ करोड़ रुपये फ्रीज किए और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों इंदौर सहित उज्जैन के क्रिकेट सटोरियों के ठिकानों पर छापे मारे। टीम ने यह कार्रवाई सटोरियों द्वारा मनी लांड्रिंग किए जाने की सूचना पर की। हालांकि उज्जैन पुलिस को ईडी की इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।
14 जून-2024 को उज्जैन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेट का सट्टा खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान 14.58 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। 41 मोबाइल, 19 लैपटाप, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मोबाइल सिम, विदेशी करंसी भी जब्त की गई थी। इसमें मुख्य आरोपित पीयूष चौपड़ा था।
पुलिस के अनुसार पीयूष चौपड़ा लंबे समय से इंदौर रोड स्थित घर पर ही सट्टा संचालित कर रहा था। उसने लुधियाना, पंजाब और अन्य शहरों से सट्टा करने में कुशल युवकाें को अच्छे रुपये देकर उज्जैन बुलाया था। यहां सारा खेल उच्च तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाकर चला रहा था।
वेबसाइट के जरिए क्रिकेट का सट्टा
क्रिकेट का सट्टा वेबसाइट के जरिए संचालित किए जाता था। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस ने ईडी सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी दी थी। ईडी ने इसी सूचना के आधार और मनी लांड्रिंग की आशंका पर शुक्रवार को शहर में चौपड़ा सहित कुछ अन्य आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी।
ईडी के अनुसार क्रिकेट सट्टे में और इससे जुड़े लेनेदेन में अभय चौपड़ा और संजय अग्रवाल नाम के व्यक्तियों की भी संलिप्तता सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
हवाला और साफ्टवेयर का उपयोग
ईडी के अनुसार क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए लंदनएक्स9 नामक एक वेबसाइट संचालित की जाती थी। इसके जरिए दांव लगवाया जाता था। सट्टे की राशि का ट्रांसफार हवाला के जरिए होता था। सट्टे के लेन-देन का हिसाब और जीत-हार का गणित रखने के लिए भी सटोरिये हार्स नामक एक साफ्टवेयर का उपयोग कर रहे थे। इस आनलाइन कालेधंधे और साफ्टवेयर ट्रेकिंग में अभय चौपड़ा और संजय अग्रवाल की भूमिका का भी पता चला रहा है।
आठ करोड़ फ्रीज किए
ईडी की टीम ने इंदौर, उज्जैन के पांच ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की है। साथ ही पंजाब के लुधियाना शहर में भी छापे मारे। इस दौरान ईडी की टीम ने 31 लाख रुपये नकद, कुछ दस्तावेज और कुछ डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले