
इंदौर में लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोहित बनकर हिंदू युवती से दोस्ती करने वाले आरिफ को स्कीम न.78 में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। बजरंग दल विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया कि मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ बैठा हुआ था। इसके बाद वह उसे कमरे में लेकर गया, तभी कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहन बताया, लेकिन वह आरिफ शाह निवासी रतलाम है। उसने बताया कि वह अक्सर इंदौर में युवती से मिलने आता था और उसी के कमरे पर रहता है। युवती की बहन के साथ वह पढ़ाई करता था। वह पहले से शादीशुदा है और इवेंट का काम करता है। मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत कर दी गई है।
