
इंदौर की बाणगंगा पुलिस के पास एक डायरी जांच के लिये पहुंची है। जिसमें एक बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करने के साथ ही मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर शिकायत की है। यह शिकायत भोपाल के महिला थाने में की है। इस पर पुलिस अब जांच कर आरोपी की तलाश कर रही हैं।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक उनके इलाके में रहने वाली 18 साल की एक युवती ने उसके पिता के खिलाफ 16 नवंबर को एक लिखित शिकायती आवेदन दिया था। इस पर रविवार को एफआईआर होने के बाद इंदौर पुलिस को जांच सौंपी गई है। पीड़िता ने बताया कि उसके 43 साल के पिता ने उसकी बिना मर्जी के उसे अश्लील वीडियो दिखाए, बुरी नीयत से उसे छुआ और जबदस्ती करने की कोशिश की।
उसके पिता शराब पीने के आदि है। वह भाई-बहनों के सामने बैठकर भी शराब पीते है। करीब 3 साल से पापा ने मम्मी के साथ बहुत मारपीट की। इससे परेशान होकर मम्मी भोपाल में दो माह पहले रहने चली गई। भोपाल जाने के बाद पिता ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की। वही कहा कि मां के साथ रहने चले जाओ। पापा के बार-बार बोलने पर 21 सितंबर 2024 को बड़ी बहन के साथ नाना के घर झांसी चले गई। कुछ दिन बाद भोपाल आ गए। दीपावली पर पिता ने धनतेरस पर भाई के कहने पर बुलाया, जिसमें 29 अक्टूबर को भोपाल से इंदौर आ गए। 15 नवंबर की रात में पिता घर पर आए। उस समय भाई दादी के साथ सीहोर शादी में था। पिता ने मार्केट से कुछ लाने की बात कही, तब वापस आई तो पिता शराब पी रहे थे। उन्होंने एक गिलास आगे बढाते हुए सोडा पीने की बात कही। इनकार करने पर जबदस्ती की, फिर सोडा पीकर कमरे में चली गई।
रूम की लाईट बंद कर मोबाइल चला रही थी। देर रात पिता रूम में आकर पास में लेट गए। तब उन्होंने कहा कि तुम पोर्न वीडियो देखती हो क्या, तब उसे अजीब लगा। उसने बात इग्नोर कर दी। उठने लगी तो पिता ने पकड़कर अपनी तरफ खींचा और जबदस्ती करने लगे। तब लड़की ने बेड से उठकर लाईट जलाई और स्कूटी की चाबी लेकर गेट की तरफ भाग गई। बाद में घबराकर मां को कॉल किया। पूरी घटना मां को बताई।
इसके बाद मां ने एक दोस्त को कॉल कर वहां भेजा। करीब आधे घंटे एक स्कूल के पास खड़े होने के बाद दोस्त वहां पहुंचा। फिर रात में चार्टेड बस से भोपाल पहुंची। मां ने डॉयल 100 को कॉल किया। जो वहां से महिला थाने ले गई। पुलिस को पूरी बात बताई, पुलिस ने कार्रवाई कर मामला बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
