इंदौर में पकड़े गए लॉरेंस गैंग के शूटर का सनसनीखेज खुलासा, पाकिस्तान की मदद से भारत में खेला जाता है खतरनाक का खेल
मध्य प्रदेश के इंदौर में भूपेंद्र ज्ञान सिंह रावत को पकड़ा गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई का खास सहयोगी शूटर बताया गया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में भूपेंद्र ज्ञान सिंह रावत को पकड़ा गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई का खास सहयोगी शूटर बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भूपेंद्र कनाडा, मलेशिया और पाकिस्तान से की जा रही हथियारों की तस्करी में भी शामिल है। फोन टैपिंग और पुलिस से बचने के लिए गैंग के सदस्य गेमिंग एप पर चैट के माध्यम से बात करते हैं।
पुलिस ने आरोपियों को चार दिसंबर तक रिमांड पर लिया
एटीएस और एसटीएफ की पूछताछ में हुए अहम खुलासे
भूपेंद्र का नाम गोल्डी बराड और राहुल गुदारा के साथ आता है
इंदौर। लॉरेंस बिश्नोई के खास सहयोगी शूटर भूपेंद्र ज्ञान सिंह रावत से एटीएस और एसटीएफ की पूछताछ में अहम राजफाश हुआ है। इसमें पता चला है कि हथियार पाकिस्तान से आते हैं। इन्हें ड्रोन के माध्यम से राजस्थान की श्रीगंगानगर सीमा से पार किया जाता है। इसके बाद देशभर में सप्लाई की जाती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि जब भी लॉरेंस गैंग को हथियारों की जरूरत होती है तो वह मलेशिया में रह रहे किसी भारतीय नागरिक ‘एसके’ को ऑर्डर देते हैं। वह पाकिस्तान से संपर्क करता है, फिर राजस्थान की श्रीगंगानगर सीमा से ड्रोन के माध्यम से हथियार भारत लाए जाते हैं।
सिर्फ आर्मी और पुलिस के पास होते हैं ऐसे हथियार
पाकिस्तान से मंगवाए जाने वाले ये हथियार ग्लाक (अत्याधुनिक पिस्टल) हैं, जो सिर्फ आर्मी और पुलिस के पास होते हैं। गैंग अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग लोगों को डराने के लिए करता है।
इंदौर में अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार शातिर अपराधी भूपेंद्र से पूछताछ के लिए सोमवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) इंदौर पहुंची।
उन्होंने शहर के लसूड़िया थाने में बंद तीनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की। इसमें राजफाश हुआ कि लॉरेंस गैंग के शीर्ष 10 सदस्यों में भूपेंद्र भी शामिल है। उसे गैंग की हर गतिविधि के बारे में पता होता है।
भूपेंद्र पर बिहार में 50 हजार का इनाम
भूपेंद्र बिहार के गोपालगंज थाने से फरार 50 हजार रुपये का इनामी है, इसलिए बिहार पुलिस भी पूछताछ के लिए इंदौर आएगी। उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र और उसके दो साथियों आदेश चौधरी व दीपक सोहन सिंह को इंदौर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। भूपेंद्र राजस्थान के शराब कारोबारी सत्यनारायण मेवाड़ा का शराब से भरा ट्रक हाईजैक करने इंदौर आया था। पुलिस ने इनसे तीन पिस्टल, कारतूस और कार जब्त की। भूपेंद्र मादक पदार्थों का बड़ा तस्कर है। आशंका है कि वह मध्य प्रदेश में अपना नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। लॉरेंस से भूपेंद्र की मुलाकात पंजाब की फरीदकोट जेल में हुई थी। पुलिस सभी आरोपितों के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। पुलिस को इनके खातों की जानकारी मिली है। इनमें कहां से कितना पैसा आता है और किसे भेजा जाता है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 608 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 630 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 656 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 676 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 5 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले