देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 11 बार पढ़ी गई

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा – कोरोना पॉजिटिव 20 मरीज ठीक हो गए हैं जिन्हें जल्द ही घर भेज दिया जाएगा

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं है। क्योंकि इनमें से अधिकांश वे लोग हैं जो पहले से ही क्वॉरेंटाइन में थे।

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं



कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं है। क्योंकि इनमें से अधिकांश वे लोग हैं जो पहले से ही क्वॉरेंटाइन में थे। इनमें से मात्र दो-तीन लोग ही ऐसे हैं जो सोसायटीओं में रह रहे थे । हमारा प्रयास है कि संक्रमण कम से कम लोगों तक जाए। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना उतना खतरनाक नहीं है जितना स्वाइन फ्लू आदि है। लेकिन कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता है । श्री सिंह ने कहा एक-दो दिन में सभी व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव 20 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं । जिन्हें जल्द ही घर भेज दिया जाएगा। उन्होंने इंदौर की जनता से अपील की कि दूध लेते समय जान से खिलवाड़ ना करें घर से एक व्यक्ति ही दूध लेने निकले और दूरी बनाकर दूध ले। उन्होंने कहा कि हम कुछ दिन रोटी खाकर भी रहना पड़े तो रह सकते हैं इतने बड़े जीवन के सामने 15-20 दिन की समस्या कोई बड़ी चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कमजोर और बीमार लोगों पर ज्यादा असर करता है । उन्होंने कहा कि अगर आसपास के किसी घर में राशन खत्म हो गया हो तो मेरी अपील है कि आसपास के लोग उनकी मदद करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिंदगी भर ही खाना और एंजॉय करना है सब चीजें करनी है कृपया करके अभी थोड़ा संयम रखें और घर में ही रहे ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 3 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 3 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 3 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 3 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 8 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 8 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 10 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 10 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 11 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 12 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 12 घंटे पहले
↑