इंदौर में राजवाड़ा, सराफा, जेल रोड और आसपास के दुकानदारों को देना होगा पार्किंग चार्ज
इंदौर शहर के बीच प्रमुख बाजारों में अब ट्रैफिक सुधार के लिए पार्किंग व्यवस्था और अच्छा किया जा रहा है।
इंदौर शहर के बीच प्रमुख बाजारों में अब ट्रैफिक सुधार के लिए पार्किंग व्यवस्था और अच्छा किया जा रहा है। अब इन बाजारों के दुकानदारों से चार पहिया वाहन के लिए हर महीने 1400 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 300 रुपये चार्ज लिया जाएगा।
जेल रोड और आसपास के मार्केट के वाहन महाराजा कांप्लेक्स, पालिका प्लाजा, कोठारी मार्केट में पार्क होंगे।
राजवाड़ा और आसपास के मार्केट के वाहन सुभाष चौक, खजूरी बाजार और नंदलालपुरा पार्किंग पर पार्क होंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली।
इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित राजवाड़ा, सराफा, जेल रोड और आसपास के बाजारों में दुकानदारों के वाहन पार्किंग में ही पार्क होंगे। दोपहिया के लिए 300 और चार पहिया वाहन के लिए 1400 रुपये मासिक पार्किंग शुल्क दुकानदार को देना होगा। एक सप्ताह में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें नगर निगम के मल्टीलेवल व अन्य पार्किंग स्थलों पर पार्किंग करने को लेकर चर्चा की गई।
सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठा
सभी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर अपनी सहमति दी है। बैठक में सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी व्यापारियों ने उठाया। जेल रोड एसोसिएशन के राजकुमार शर्मा ने कहा कि पार्किंग का अत्यधिक शुल्क व्यापारी और कर्मचारी वहन नहीं कर पाएंगे।
तीन साल से कब्जेधारियों से हो रहा संघर्ष
इस पर मूल्य कम करना तय किया गया। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि विगत तीन वर्षों से सड़क कब्जेधारियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। रिमूव्हल कार्रवाई के चार दिन बाद फिर वही स्थिति निर्मित हो जाती है। इस व्यवस्था का स्थायी निदान होने के बाद ही यातायात प्रबंधन का मिशन आगे बढ़ सकता है। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा तथा अपर आयुक्त एनएन पांडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
पार्किंग स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कलेक्टर आशीष सिंह ने पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उक्त व्यवस्था के लिए अपर आयुक्त नगर निगम एनएन पांडे को नोडल अधिकारी बनाया है।
इसी तरह की बैठक अब हर माह के दूसरे बुधवार को विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के साथ आयोजित की जाएगी। निगम अधिकारी, व्यापारी एसोसिएशन और यातायात प्रभारी पार्किंग व्यवस्था का पूरा रोड मैप बनाएंगे। गूगल मैप पर भी पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जाएगा।
यहां पार्क होंगे वाहन
बैठक में तय किया गया कि जेल रोड और आसपास के मार्केट के वाहन महाराजा कांप्लेक्स, पालिका प्लाजा, कोठारी मार्केट में पार्क होंगे। जबकि सराफा, राजवाड़ा और इसके आसपास के मार्केट के वाहन सुभाष चौक, खजूरी बाजार और नंदलालपुरा पार्किंग पर पार्क होंगे। यहां पर दुकानदारों के साथ ही कर्मचारियों के वाहन पार्क किए जाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले