इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिक के साथ रेप की घटना सामने आई है वही बताया जा रहा है कि रेप की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पीड़ित नाबालिक बच्ची की मां का दोस्त ही था और मां उस युवक के साथ लिव इन में रहती थी और इसी दौरान युवक ने इस तरह से घटना को अंजाम दिया, फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, वहीं पीड़िता ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी मां उसके पिता से अलग रहती है, जिसके चलते क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक से उसकी मां की दोस्ती हो गई , इसके बाद युवक उसकी मां के साथ लिव इन में रहने लगा, लेकिन आए दिन जब पीड़िता की मां घर के बाहर जाती थी तो युवक के द्वारा अश्लील हरकत की जाती थी इसी दौरान युवक के द्वारा एक दिन घर में नाबालिक युवती जब अकेली थी तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया साथ ही यह भी धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को बताई तो वह उसकी मां को वापस से छोड़ देगा और जान से मारने की धमकी भी दी , जिसके चलते उसने किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी लेकिन आए दिन जब युवक के द्वारा इस तरह से हरकत की जाती तो वह घटना से परेशान हो गई और उसने पहले अपनी नानी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, उसके बाद अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी , जब मां ने युवक के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात सुनी तो पहले उसने युवक को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जिस पर युवक ने मां को भी जमकर धमकाया इसके बाद मां के साथ आकर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत राजेंद्र नगर पुलिस को कर दी और राजेंद्र नगर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
