देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर में जेल से छूटते ही किया शक्ति प्रदर्शन:चौकी के सामने केक काटा, इमरजेंसी वार्ड में घुस गार्ड को धमकाया; अफसर बोले कार्रवाई करेंगे

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बदमाशों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस कर गार्ड को धमकाया। बदमाशों का वीडियो सामने आया है। घटना शुक्रवार और शनिवार रात की है।

Abhishek Raghuvanshi20 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बदमाशों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस कर गार्ड को धमकाया। बदमाशों का वीडियो सामने आया है। घटना शुक्रवार और शनिवार रात की है। वीडियो में दिख रहे तीन बदमाशों को एमवाय अस्पताल में हुए गैंगवार के बाद पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। वे जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए तो शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन किया फिर शनिवार रात जन्मदिन मनाया केक काटा, हारफूल से स्वागत किया और नारेबाजी करके मिठाई बांटी। इस दौरान कई युवक अस्पताल की इमरजेंसी में घुसे और रोकने पर गार्ड को धमकाया। दरअसल एमवाय में एम्बुलेंस के वर्चस्व के लिए दो गैंग आमने-सामने है।

वीडियो वायरल होने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
एमवाय अस्पताल में घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इनमें से पहला वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इसमें राहुल वर्मा, पवन वर्मा और बहादुर वर्मा दिखाई दे रहे हैं। यह सब देखने के बाद भी स्थानीय पुलिस और एमवाय का प्रशासनिक स्टाफ मामले में चुप्पी साधे रहा।
शनिवार को वायरल हुए दूसरे वीडियो में दीपक वर्मा ने दोस्त के बर्थडे पर केक काटा। उस समय डॉक्टर हड़ताल पर थे। चौकी के सामने ही युवक हंगामा करते रहे। कुछ लोगो ने आपत्ति भी ली। इसके बाद वे इमरजेंसी वार्ड तक गए। यहां गार्ड से कहासुनी के बाद अंदर जाकर हंगामा किया।

दीपक को एमवाय परिसर से भगाया लेकिन फिर एक्टिव हुआ
अवैध रूप से एंबुलेंस चलाने और मरीजों पर एकाधिकार रखने को लेकर एमवाय अस्पताल के अफसर और दीपक के बीच कई बार विवाद हुए। इस दौरान तत्कालीन टीआई तहजीब काजी ने एकाएक कार्रवाई कर सभी को एमवाय से भगा दिया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर जाना शुरू कर दिया। इसके बाद दीपक के खिलाफ संयोगितागंज थाने और एसीपी ऑफिस पर लिखित शिकायत पहुंची । लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों का विवाद मानते हुए कार्रवाई नहीं की।

मामले में कार्रवाई करेंगे
जोन-3 डीसीपी हंसराज जैन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसमें दीपक, राहुल के बारे एसीपी तुषार सिंह से जानकारी बुलवाई है मामले में कार्रवाई करेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑