देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

भारत में धीमी है कोरोना वायरस फैलने की रफ्तार, जानें कितना सफल हुआ लॉकडाउन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलने की रफ्तार को थामने के लिए दुनिया के ज्‍यादातर देशों ने लॉकडाउन (Lockdown) को ही कारगर माना.

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलने की रफ्तार को थामने के लिए दुनिया के ज्‍यादातर देशों ने लॉकडाउन (Lockdown) को ही कारगर माना. ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी 24 मार्च की रात 12 बजे से 21 दिन के लिए यानी 14 मार्च तक के लॉकडाउन की घोषणा कर दी. सरकार के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि इससे कोरोना वायरस से मुकाबले में भारत को काफी मदद मिलेगी. आज देश में लॉकडाउन का 8वां दिन है. आइए आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं भारत में लॉकडाउन कितना सफल रहा है…

24 मार्च के बाद हर दिन सामने आए औसतन 116 मामले
पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी. उस दिन शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 360 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद के 10 में यानी 1 अप्रैल तक ये संख्‍या 1,637 हो गई है यानी इस बीच 1,277 मरीज बढे हैं. दूसरे शब्‍दों में कहें तो हर दिन औसतन 127 संक्रमित लोग सामने सामने आए हैं. वहीं, 24 मार्च को देश में संक्रमितों की संख्‍या 470 थी यानी अब तक कुल 1,167 मरीज बढे हैं. दूसरे शब्‍दों में औसतन हर दिन 116 मरीज सामने आए हैं. इन आंकड़ों को देखते हुए वैज्ञानिक मान रहे हैं कि भारत 27 दिन गुजरने पर भी संक्रमण के तीसरे चरण में नहीं पहुंचा है. यानी लॉकडाउन का मकसद काफी हद तक सफल रहा है. बता दें कि भारत में पहला पॉजिटिव केस 30 जनवरी को सामने आया था.

28 मार्च के बाद संक्रमितों की संख्‍या में तेजी से वृद्धि हुईकेरल (Kerala) में पहले तीन मामले सामने आने के 39 दिन बाद यानी 10 मार्च को भारत में 50 केस हो गए थे. वहीं, 15 मार्च तक आंकड़ा 100 हो गया. फिर संक्रमितों की तादाद 200 होने में महज 6 दिन लगे. इसके बाद 24 मार्च को 500 और 28 मार्च को भारत (Coronavirus in India) में 1,000 पॉजिटिव केस हो गए. ऐसा लग रहा था कि अगर यही रफ्तार रही तो रविवार यानी 5 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 2,000 तक ही पहुंचेगी. दूसरे शब्‍दों में समझें तो भारत में लॉकडाउन का मकसद काफी हद तक सफल होता हुआ नजर आ रहा था. लेकिन, 28 मार्च के बाद चार ही दिन में आंकड़ा 1,600 संक्रमितों (Infected) को पार चुका है.

अमेरिका और इटली संक्रमण के चौथे चरण में पहुंच गए
अमेरिका (America) में 10 मार्च को कोरोना के पॉजिटिव केस 1,000 हो गए थे. इस दिन तक अमेरिका संक्रमण के दूसरे चरण में था यानी वहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन (Community Transmission) शुरू नहीं हुआ था. इसके बाद के 19 दिन में यूएस में पॉजिटिव केस 1.42 लाख हो गए और चौथे चरण में पहुंच गया. वहीं, इटली (Italy) में कोरोना वायरस का पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया था. इसके बाद वहां 30 मार्च तक 1 लाख लोग संक्रमित हो चुके थे. यानी भारत के अगले दिन इटली में पहला मामला मिला और ये देश अब तक चौथे चरण में पहुंच चुका है. इटली में पहले 16 केस दर्ज होने में करीब 22 दिन लगे थे. इसके दो बाद यानी 23 मार्च को ही यहां पॉजिटिव केस की तादाद 152 हो गई थी.

इस समय दुनिया में हर दिन सामने आ रहरे 60 हजार केस
स्‍पेन (Spain) में पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया थाा. स्‍पेन के कैमरी आइलैंड में एक जर्मन टूरिस्‍ट को COVID-19 से संक्रमित पाया गया था. इसके बाद 9 मार्च को यहां मरीजों की संख्‍या 1,169 पहुंच गई थी. इसके अलग चार दिन में यानी 13 मार्च को ये आंकड़ा करीब-करीब 5,000 हो गया था. 21 मार्च तक संक्रमितों की संख्‍या 21 हजार से ज्‍यादा हो गई थी. यानी यहां कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका था. वहीं, पूरी दुनिया में संक्रमण के पहले 1 लाख मामले सामने आने में करीब 67 दिन लगे थे. लेकिन, इसके बाद अगले 1 लाख लोगों तक ये महज 11 दिन में ही फैल गया था. पीएम मोदी ने भी वैज्ञानिक तथ्‍यों का हवाला देते हुए बताया था कि इसके बाद 2 लाख से 3 लाख तक पहुंचने में इसे सिर्फ 4 दिन का समय लगा. इस समय दुनिया भर में हर दिन करीब 60 हजार नए केस सामने आ रहे हैं.

‘भारत में संक्रमण का दूसरी स्‍टेज में ठहरे रहना अच्‍छा संकेत’
इम्‍यूनोलॉजिस्‍ट डॉ. स्‍कंद शुक्‍ल के मुताबिक, ये अच्‍छी बात है कि भारत में अभी संक्रमण दूसरी स्‍टेज में ही ठहरा हुआ है. इसका मतलब है कि देश में कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन फिलहाल शुरू नहीं हुआ है. उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन से एक तो ट्रांसमिशन चेन ब्रेक करने में मदद मिल रही है. वहीं, हमारे देश की कमजोर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के मद्देनजर सरकार को बडी मुसीबत के लिए तैयारी करने का पर्याप्‍त समय भी मिल रहा है. वह बताते हैं, ‘अभी भारत में औसतन हर दिन 100 नए मामले सामने आ रहे हैं. जिस दिन देश में हर रोज 1,000 या इससे ज्‍यादा मामले सामने आने लगेंगे, उस दिन मान लिया जाएगा कि कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है.’ बता दें कि कोरोना वायरस 4 चरण में फैलता है. चीन, अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी समेत ज्‍यादातर देश दूसरे से तीसरे चरण में महज 10 से 15 दिन में पहुंच गए थे.

ये भी देखें:

Coronavirus: तबलीगी जमात के कारण 20 राज्यों में ऐसे बजी खतरे की घंटी, खोजे जा रहे मरकज में पहुंचे लोग

coronavirus: क्‍या पलायन कर इटली वाली गलती कर बैठे हैं भारतीय?

Fact Check: क्या गर्म पानी से गरारे करने पर मर जाता है कोरोना वायरस?

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 10 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 10 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 10 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 10 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 10 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 10 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 10 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 13 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 13 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 15 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 15 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 17 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 17 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 19 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 19 घंटे पहले
↑