देश की बात, आपके शहर से
संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी – नगर निगम की कचरा गाड़ी  अब राशन का आर्डर भी लेगी कोई घर से बाहर सामान लेने के लिए ना भटके इसलिए होगी होम डिलीवरी. किराना एवं दूध पहुंचेगा आपके घर
देश 7 बार पढ़ी गई

संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी – नगर निगम की कचरा गाड़ी अब राशन का आर्डर भी लेगी कोई घर से बाहर सामान लेने के लिए ना भटके इसलिए होगी होम डिलीवरी. किराना एवं दूध पहुंचेगा आपके घर

इंदौर 1 अप्रैल संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी से संबंधित बैठक संपन्न हुई।

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर 1 अप्रैल
संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी से संबंधित बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, उपायुक्त श्री संदीप सोनी एवं श्री रजनीश कसेरा , सांची दुग्ध संघ के संयुक्त संचालक श्री द्विवेदी, आदि उपस्थित थे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि, लोग घर में ही रहें एवं बाहर किसी भी दुकान पर भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए प्रशासन होम डिलीवरी की सेवा शुरू कर रहा है। इसके तहत ऑर्डर देने पर सामान संबंधित के घर पहुंचाया जाएगा। शुरुआत में ज्यादा मांग होने के कारण 1 से 2 दिन का समय लग सकता है, जबकि बाद में कुछ घंटों में ही सामान घर पहुंच पहुंचाया जा सकेगा।

संभागायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया में नगर निगम की डोर टू डोर जाने वाली कचरा गाड़ी के द्वारा ऑर्डर लिया जाएगा। आमजन ऑर्डर देकर आवश्यकतानुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे।

कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन तथा कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अति आवश्यक है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एवं लोग घर में रहें यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। लेकिन लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी प्रशासन का कर्तव्य है। आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, दूध , शक्कर आदि उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने जनता से अपील भी की कि, विपरीत परिस्थितियों में कम आवश्यकताओं में जीवन यापन कर, करोना संकट की लड़ाई में वे प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं।अतः लोग घर से बाहर ना निकले। केवल अति महत्वपूर्ण कार्य जैसे जरूरी चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा लेने के लिए ही बाहर निकले। दवा खरीदने के लिए व्यक्ति उसके घर के सबसे नजदीक वाली दुकान पर पैदल जा सकता है।

उन्होंने बताया कि, राशन की आपूर्ति के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि होलसेल विक्रेताओं के स्टॉक में कोई कमी ना हो। आलू प्याज भी किराने के सामान के साथ ही खरीदे जा सकेंगे तथा हरी सब्जियों की सप्लाई अभी नहीं की जावेगी। इसके अतिरिक्त सामान क्रय करने की अपर लिमिट भी तय की जाएगी जिससे कि लोग ओवरस्टॉकिंग ना करें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 8 मिनट पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 4 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 4 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 4 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 4 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 4 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 4 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 5 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 7 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 7 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 9 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 10 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 11 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 12 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 13 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 13 घंटे पहले
↑