एंबुलेंस गैंग फिर सक्रिय… चाकूबाजी के बाद जेल से छूटे बदमाश ने एमवाय अस्पताल परिसर में काटा केक
इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद बावजूद नियमों को ताक पर रखकर परिसर में केक काटा गया। इसके वीडियो और फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए गए।
इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद बावजूद नियमों को ताक पर रखकर परिसर में केक काटा गया। इसके वीडियो और फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए गए।
एमवाय परिसर में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए की भीड़ एकत्रित।
अस्पताल परिसर में जश्न मनाने, केक काटने का वीडियो वायरल।
भीड़ एंबुलेंस गैंग संचालित करने वाले दीपक वर्मा ने एकत्रित की थी।
इंदौर। एमवाय अस्पताल में एक बार फिर एंबुलेंस गैंग सक्रिय हो गई है। अस्पताल परिसर में वर्चस्व दिखाने के लिए भीड़ एकत्रित भी की गई और एक साथी का जन्मदिन भी मनाया गया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
अस्पताल परिसर में जश्न की अनुमति नहीं
बताया जा रहा है यहां पर यह भीड़ एंबुलेंस गैंग संचालित करने वाले दीपक वर्मा ने एकत्रित की थी। जबकि एमवाय अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की अनुमति नहीं है। बावजूद नियमों को ताक पर रखकर इन्होंने केक काटा और इसके वीडियो और फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए।
इस तरह की गतिविधियां अस्पताल में प्रतिबंधित हैं। पहले भी इस तरह के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। अस्पताल में मरीजों को कोई परेशानी नहीं आए, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। – डाॅ. अशोक यादव, अधीक्षक, एमवायएच
पुलिस चौकी के सामने चलता रहा जश्न
अस्पताल की पुलिस चौकी के सामने यह जश्न चलता रहा, लेकिन किसी ने रोका तक नहीं। इस दौरान मरीजों को भी परेशानी हुई।
बता दें कि यह एंबुलेंस संचालक लामा करवाते हैं यानी यहां आए मरीजों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाते हैं।
इसकी कई बार जूनियर डाक्टरों द्वारा शिकायत भी की जा चुकी है।
मामले का वीडियो वायरल होने के बाद संयोगितागंज पुलिस ने दीपक सहित छह लोगों के खिलाफ मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कर दी है।
कुछ दिन पहले हुआ था इनका विवाद
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एंबुलेंस संचालकों का विजयनगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पास आपस में विवाद हुआ था। इसमें एक-दूसरे पर चाकू भी चले थे। इस विवाद में भी एमवाय अस्पताल में एंबुलेंस गैंग संचालित करने वाला दीपक शामिल था। इससे पहले अस्पताल में सलमान लाला गैंग सक्रिय थी। यहां पहले भी एंबुलेंस संचालन के दौरान विवाद में गोलियां चल चुकी हैं।
हमें मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है, लेकिन हमने आरोपितों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी है। अभी छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, अन्य को भी चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस लगातार अस्पताल परिसर में पेट्रोलिंग भी कर रही है। – सतीश पटेल, थाना प्रभारी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले