
खजराना के देवकी नगर में रहने वाली 70 साल की झूमाबाई पति देवीसिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार ने बताया कि मंगलवार दोपहर में पति पत्नी दोनों ने खाना खाया। इसके बाद पति देवीसिंह घर से निकल गए। करीब एक घंटे बाद लौटे तो पत्नी फंदे पर लटकी थी।
झूमाबाई के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोते हैं। बताया जाता है कि घटना के समय सभी काम पर गए थे। झूमाबाई का काफी समय से डिप्रेशन को लेकर उपचार चल रहा था।
