देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

दिल्ली पुलिस के जवानों पर ISIS के संदिग्ध आतंकी कर सकते हैं हमला

लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. (फाइल फोटो) राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
दिल्ली पुलिस के जवानों पर ISIS के संदिग्ध आतंकी कर सकते हैं हमला

लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है. लेकिन दिल्ली के मुख्य मार्गों पर बैरिकेड्स और पुलिस पिकेटों में तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है.

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के कारण लॉकडाउन (Lockdown) जारी है. इसके अलावा यहां धारा-144 भी लागू है. इस कारण राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है. लेकिन दिल्ली के मुख्य मार्गों पर बैरिकेड्स और पुलिस पिकेटों में तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. जानकारी मिल रही है कि इन पुलिसकर्मियों पर आतंकी संगठन ISIS हमला करवा सकती है. इस संगठन के संदिग्ध आतंकी इस तरह की वारदात करने की फिराक में हैं.

दिल्ली के कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए आलाधिकारी भी सतर्क हैं. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी ने इस संबंध में फिल्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी देने की बात कही है.

पूरे देश में लागू है 21 दिनों का लॉकडाउन
गौरतलब है कि दिल्ली समेत पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है. इस कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इसको सख्ती से अमल में लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस जरूरत पड़ने पर आम लोगों की मदद भी कर रही है. दिल्ली पुलिस ने वैसे लोगों की भी मदद की है, जिनके पास राशन मौजूद नहीं था.

पुलिसकर्मियों को करनी पड़ रही है दोहरी ड्यूटी
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में गरीब लोगों के बीच खाने का भी वितरण करवाया है. कानून-व्यवस्था के लिए लगातार काम करने वाले दिल्ली पुलिस के कर्मियों को इस समय दोहरी ड्यूटी निभानी पड़ रही है. पूरे देश में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 146 नए मामले सामने आए हैं. जबकि अब तक देशभर में इससे 1,397 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें, देश में आज लॉकडाउन का सातवां दिन है.

ये भी पढ़ें:

Covid-19: दिल्ली की मस्जिद से मिले 12 विदेशी होंगे क्वारंटाइन, मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

 

तबलीगी जमात: सरकारी एजेंसियों को मिले थे इनपुट, पहचान की प्रक्रिया है जारी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 11:27 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Silicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंदHealth & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 3 मिनट पहलेReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजनाTechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 1 घंटा पहलेOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 2 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 9 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 13 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 14 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 14 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 14 घंटे पहले
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
↑