
इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और सास पर दहेज प्रताड़ना और पति द्वारा रुपए नहीं देने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पर्सनल लोन और पिता के मकान की मौर्टगेज्ड लोन की किश्तें उसे भरना पड़ रही है। अन्नपूर्णा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में रहने वाली राधिका नाम की महिला अपने माता पिता के साथ थाने आई। उसने अपने पति कृष्णा बजाज और सास मधुबाला बजाज पर केस दर्ज कराया है। राधिका ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जुलाई 2018 में उसकी शादी साेनकछ में रहने वाले कृष्णा से हुई। वह इंदौर के मोती तबेला इलाके में रहने आ गए। शादी के 2 माह बाद पति ने कहां कि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स के काम को आगे बढ़ाना है। इसके लिये रूपए चाहिए। अपने माता पिता से रूपए की बात करो। पीड़िता ने इनकार कर दिया। सास ने कहां कि तुम्हें जेवर चोरी के केस में फंसा देगे। अगर यह बात परिवार को बताई तो ठीक नही होगा। इस दौरान शादी में दिए गए सारे जेवर सास ने अपने पास रखे। पति ने काफी दबाव बनाया। जिसमें क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन से करीब 15 लाख रूपए पति ने निकाले। इसके बाद पिता पदम के नाम से एक मकान पर 21 लाख का मौर्टगेज्ड लोन लिया। वह भी पति ने अपने पास रखा। इसके बाद नरेन्द्र तिवारी मार्ग अन्नपूर्णा रोड़ पर इलेक्ट्रानिक की दुकान डाली। जिसे बाद में बंद कर दिया। कुछ दिन पहले पति गांव चले गए। वह इंदौर में राधिका को लेने नही आए। पति से बात की तो उन्होंने बात नही की। इसके बाद कहां कि उन्हें ओर रूपए चाहिए। वह मानसिक रूप से काफी परेशान कर रहे है। सभी लोन की किश्तें भी राधिका द्वारा भरी जा रही है। परेशान होकर शिकायत करने के बाद पुलिस में केस दर्ज कराया है।
