शहर में लगातार आत्महत्या के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही है ताजा मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ज कायम कर मामले की जांच में जुटी है
मामला इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र का है जहां अभिनव नगर तीन मील चौराहे के पास निजी हॉस्टल में रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है विनोद ने आत्महत्या क्यों की है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है वहीं पुलिस पूरे ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी है
