इंदौर के एमवाय अस्पताल में बनेगा 400 बेड का ट्रामा सेंटर और 500 बेड की धर्मशाला
इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक बार फिर कायाकल्प होने जा रहा है। यहां मरीजों के साथ आने वाले अटेंडर के लिए भी ठहरने की व्यवस्था होगी। अभी तक मरीज के साथ आए अटेंडर अस्पताल के गार्डन या गलियारों में ठहरते हैं।
इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक बार फिर कायाकल्प होने जा रहा है। यहां मरीजों के साथ आने वाले अटेंडर के लिए भी ठहरने की व्यवस्था होगी। अभी तक मरीज के साथ आए अटेंडर अस्पताल के गार्डन या गलियारों में ठहरते हैं। 550 करोड़ के बजट के नवनिर्माण और रिनोवेशन का काम होगा।
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है एमवाय अस्पताल।
बीडीएस की टीम अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए आएगी।
इंदौर संभाग के मरीजों और उनके अटेंडर को मिलेगा लाभ।
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल(MY Hospital) का तीसरी बार कायाकल्प होने जा रहा है। अस्पताल में 400 बेड का ट्रामा सेंटर और अटेंडर के लिए 500 बेड की धर्मशाला बनाई जाएगी। एमआरटीबी अस्पताल(MRTB Hospital) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में बनाने की योजना है। इससे बड़ी संख्या में संभाग के मरीजों और उनके स्वजन को लाभ मिलने लगेगा। अस्पताल प्रबंधन ने कार्यों को लेकर प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। इसके बाद अस्पताल की सूरत बदली नजर आएगी।
मेडिकल कॉलेज डीन ने भेजी जानकारी
मध्य प्रदेश भवन विकास निगम (बीडीएस) का एक पत्र मेडिकल कॉलेज डीन के पास आया था, जिसमें एमवायएच में नवनिर्माण, नवीनीकरण और उन्नयन के कार्यों की जानकारी मांगी गई थी। इसके तहत जानकारी भेजी गई है।
550 करोड़ रुपये का बजट
अधिकारियों के मुताबिक करीब 550 करोड़ के बजट के नवनिर्माण और रिनोवेशन आदि कार्य एमवायएच और चाचा नेहरू अस्पताल में होने हैं। इसके लिए पहले भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। नए कार्य होने से मरीजों को लाभ मिलने लगेगा।
मरीज के साथ आए अटेंडर को भी मिलेगी सुविधा
अभी संसाधनों की कमी के कारण कई बार मरीजों को परेशानी होती है। अटेंडर भी परिसर में यहां-वहां रुकते हैं, लेकिन धर्मशाला बनने से उन्हें भी सुविधा मिलने लगेगी। बता दें कि जल्द ही बीडीएस की टीम अस्पताल में निरीक्षण के लिए आएगी, इसके बाद मंजूरी मिलेगी।
यह नए कार्य होंगे अस्पताल में
शौचालय, वाशिंग एरिया, पेंट्री का रिनोवेशन, वाटर प्रूफिंग, वाटर सप्लाई का नवीनीकरण आदि कार्य।
फैकल्टी रूम, डॉक्टर्स एवं नर्सिंग ड्यूटी रूम, कार्यालय, पीजी सेमिनार रूम और कैंटीन का रेनोवेशन कार्य।
समस्त वार्ड और कॉरिडोर का टाइल्स के ऊपर एसीपी, फाल सिलिंग, एलईडी लाइट एवं दरवाजे-खिड़कियों का आधुनिक स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए नवीनीकरण।
मुख्य द्वार, रिसेप्शन एवं फ्रंट एलिवेशन का कार्य, चारों तरफ एलिवेशन का कार्य, आधुनिक पद्धति से 400 बेड के ट्रामा सेंटर की स्थापना करना, सीवेज एवं ड्रेनेज लाइन को कवर करना, रंग-रोगन आदि।
ओटी को माड्यूलर आपरेशन थिएटर में स्थापित करने का कार्य, अस्पताल के गार्डन एवं पार्किंग का आधुनिकीकरण।
मरीजों के अटेंडर के लिए 500 बिस्तर की धर्मशाला का निर्माण कार्य, एमआरटीबी अस्पताल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में 250-300 बेड का करना।
भवन विकास निगम को भेजा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश भवन विकास निगम को नवनिर्माण और रेनोवेशन कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। – डॉ. संजय दीक्षित, डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज
कनाड़िया में 50 बिस्तर का अस्पताल नवंबर तक
कनाड़िया में 50 बिस्तर का अस्पताल बनाया जा रहा है। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का निर्माण नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों के साथ अस्पताल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और जल्द निर्माण के निर्देश दिए।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कनाड़िया में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की पहल पर अस्तपाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मंत्री अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में निर्मित होने वाली अलग-अलग विंग का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कनाड़िया योगेश मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या एवं नगर निगम इंदौर के सिटी इंजीनियर डीआर लोधी, निर्माण एजेंसी, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के मुख्य अभियंता किशन विधानी आदि मौजूद रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले