लंबी दूरी की बसों को संचालित करने वाली कई ट्रैवल्स कंपनियां पर जिला प्रशासन में आज कार्रवाई की और कार्यालय को बंद करवाया गया। इंदौर कलेक्टर ने बताया कि लंबी दूरी के लिए चलने वाली कई बसें इंदौर शहर में आती है और सड़क किनारे काफी समय तक खड़ी भी रहती है जिससे शहर का ट्रैफिक अस्त-व्यस्त होता है
इन बसों के टर्न लेने के दौरान भी व्यवस्थाएं बिगड़ी है ऐसे में इन बसों के ट्रैवल्स के कार्यालय को शहर से बाहर शिफ्ट करने को लेकर कहा गया है करीब डेढ़ महीने पहले शहर के कई ट्रैवल्स कंपनियां को इस मामले में नोटिस दिए गए थे किंतु अब तक जिम ट्रेवल्स कंपनियों ने अपनी बस के खड़े रहने के स्थान और कार्यालय को शिफ्ट नहीं किया उन पर आज कार्रवाई की गई है कलेक्टर ने बताया कि इन ट्रैवल्स कंपनियां को रिंग रोड के बाहर और नेता मुंडला स्थित बस स्टैंड पर कार्यालय बनाने को लेकर कहा गया है यदि ट्रैवल संचालक लिखित में सहमति देते हैं कि वह आगामी तीन-चार दिनों में अपने कार्यालय हटा लेंगे तो कार्रवाई रोक दी जाएगी।
