देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

अवैध मादक पदार्थ एवं नशे के विरुद्ध ऑपरेशन Eagle Claw के तहत, इंदौर पुलिस द्वारा नशे की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों/असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कसा जा रहा है शिंकजा।

★ इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में, अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं एवं ड्रग पेडलर्स पर एक साथ छापामार कार्यवाही में, नशे की गतिविधियों मे संलिप्त लगभग 100 से ज्यादा बदमाश/असामाजिक तत्व धराए।

Abhishek Raghuvanshi8 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

★ इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में, अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं एवं ड्रग पेडलर्स पर एक साथ छापामार कार्यवाही में, नशे की गतिविधियों मे संलिप्त लगभग 100 से ज्यादा बदमाश/असामाजिक तत्व धराए।

★ इंदौर पुलिस द्वारा शहर के चारों जोनों के अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न प्रकार के नशे का व्यापार करने वालो, पीने का टोकन देने वालो के विरुध्द कार्यवाही करते हुए पुड़िया, गांजा आदि सामान किया जप्त।

★ अवैध मादक पदार्थ सप्लाय व विक्रय करने तथा सेवन करने वालों से सप्लाई चेन के मुख्य आरोपियों के संबंध मे की जा रही है पूछताछ तथा अवैध नशें के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति की भी निकाली जा रही है जानकारी।

★ अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाय करते हुए चंदन नगर क्षेत्र में एक जिलाबदर बदमाश भी आया पुलिस गिरफ्त मे तथा पुलिस थाना बाणगंगा ने भी एक गांजे सप्लायर को धरदबोचा।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों के नशे के कारोबार व इनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह के दिशा निर्देशन में नगरीय इंदौर में अवैध नशे के व्यापार को ध्वस्त करने के लिए, ऑपरेशन Eagle Claw अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, ड्रग पैडलर्स व ड्रग एडिक्ट के साथ ही क्षेत्र में नशा खोरी के हॉट स्पॉट चिन्हित कर, नशा कर अपराध की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिये प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

  इसी के तारत्मय मे इंदौर पुलिस द्वारा शहर मे दिनांक 07 व 08 अगस्त 2024 की रात्री मे ऑपरेशन Eagle Claw के तहत चारो जोनों के पुलिस उपायुक्तो एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया जिसमे शहर के पुलिस थानों के अलावा पुलिस लाईन के बल के साथ कार्यवाही की गई। कार्यवाही के लिए अलग अलग स्पेशल पुलिस टीमों का गठन किया गया, पुलिस टीमो को ऑपरेशन Eagle Claw के तहत क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसने के लिए अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त दलालों को एक साथ एक समय पर दबीश देकर धरपकड़ कर प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए।

    ऑपरेशन Eagle Claw के तहत अलग अलग टीम बना कर थाना क्षेत्रों में नशा करने वाले तथा उनका विक्रय करने वाले पेडलर्स को चिन्हित कर टीमों को रवाना किया गया।

इस ऑपरेशन के अंतर्गत अवैध नशें के कारोबार करने वाले, सप्लाई करने वाले तथा अवैध रूप से मादक पदार्थो को सेवन करने वाले तकरीबन 100 से अधिक बदमार्शों/असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया जिन पर वैधानिक कार्रवाई करने के साथ-साथ एक टीम बनाकर इनसे इंटेरोगेशन किया जा रहा है कि, वह कहां से नशा लाते थे तथा कहां-कहां सप्लाई करते थे। इसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा सभी के डोज़ियर भी तैयार किये जा रहे हैं। साथ ही पकडे गये आरोपियों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। 

उपरोक्त कार्यवाही के दौरान बाणगंगा क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध गांजे के सप्लायर को अवैध एक किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है तथा थाना चदंन पुलिस द्वारा एक जिलाबदर बदमाश को अवैध गांजे 126 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया है, पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  

अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों से डोजियर भी भरवाएं गये है तथा अवैध गतिविधियों के संचालन मे संलिप्त न रहने के संबंध में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही अवैध नशे के कारोबार से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों के संबंध में भी जानकारी निकाली जा रही है, जिनके विरूद्ध भी उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा अवैध नशे की गतिविधियों के हॉट स्पॉट भी चिन्हित कर लिये गये है, जहां पर पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। इन्दौर पुलिस का ये अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और शहर में अवैध नशे की गतिविधियों पर शिकंजा कसेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑