देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर; पति बोला-तू मर जा…मैं तो लड़कियों से बात करूंगा:महिला की मौत पर पति को बनाया आरोपी; पिता बोले- जमाई ने एक बेटी छीन ली

इंदौर के पास गौतमपुरा में तीन दिन पहले हुई शादीशुदा महिला की मौत में उसके माता-पिता और बहन के बयान के बाद पुलिस ने पति को आरोपी बनाया है। महिला की बॉडी उसके घर में ही मिली थी।

Abhishek Raghuvanshi8 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के पास गौतमपुरा में तीन दिन पहले हुई शादीशुदा महिला की मौत में उसके माता-पिता और बहन के बयान के बाद पुलिस ने पति को आरोपी बनाया है। महिला की बॉडी उसके घर में ही मिली थी।
पिता ने अपने बयान में बताया कि बेटी जमाई को दूसरी लड़कियों से बात करने को लेकर टोकती थी। इस पर पति कहता था कि तू सुसाइड कर ले मैं तो बात करना बंद नही करूंगा। इसके बाद बेटी की मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने अभी बयान के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। लेकिन पुलिस को अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
पिता महेश ने बताई प्रताड़ना की पूरी कहानी…
गौतमपुरा पुलिस ने 2 अगस्त को मुस्कान परमार (24) की मौत के मामले में सागर उर्फ दुर्गेश परमार निवासी राधाकृष्ण धाम कॉलोनी पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मुस्कान की शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। उसे शादी के बाद (4) और (2) साल के बेटे हैं। मुस्कान के पिता महेश ने बताया कि सागर शादी के बाद से ही मुस्कान से घरेलू बातों को लेकर मारपीट करता।
मुस्कान यह बात अपने पिता महेश को बताती थी। पिता महेश बेटी से कहते थे कि वे जमाई को समझा देंगे। महेश ने अपने समधी रमेश से भी इस बारे में बात की। लेकिन उन्होंने पति-पत्नी के विवाद को आपस में निपटाने का कहकर बात को टाल दिया। इसके बाद मुस्कान और सागर डेढ़ साल पहले गौतमपुरा इलाके में रहने आ गए। यहां भी सागर ने उसके साथ मारपीट की। उसने कई बार अपने पिता महेश को कॉल कर इस बात की जानकारी दी। जिसमें पिता उसे जाकर समझा देते। महेश ने अपने बयान में बताया कि 1 माह पहले बेटी मुस्कान के साथ सागर ने बुरी तरह से मारपीट की थी। जिसके बाद वह पति को छोड़कर बच्चों के साथ पिता महेश के घर चितौड़ा आ गई।
पिता महेश ने अपने बयान मे बताया कि मुस्कान से इस बारे में बात हुई तो उसने बताया कि जमाई दुर्गेश लड़कियों से बातचीत करता है। जब वह इस बात को लेकर रोक टोक करती है तो वह मारपीट करता है। कहा कि तुम्हें बातचीत पंसद नहीं तो आत्महत्या कर लो। वह हमेशा मरने के लिए ही कहता। पिता महेश के समझाने के कुछ दिन बाद मुस्कान वापस अपने ससुराल चली गई। इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर में जमाई सागर का कॉल आया कि मुस्कान ने कुछ कर लिया है।
पत्नी पार्वती को लेकर पिता महेश जब बेटी के घर पहुंचे तो वह अंदर पड़ी थी। पास में जमाई सागर बैठा था। बेटी मुस्कान को हिलाया तो कुछ नही बोल रही थी। उसे उठाकर नजदीक के महावीर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेक करने पर बताया कि उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस को जानकारी देकर पोस्टमॉर्टम कराया। पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार जमाई सागर है।
7 बेटियां थी एक बेटी छीन ली
मुस्कान के पिता ने बयान में बताया कि वह पेशे से किसान हैं। उनकी 7 बेटियां हैं। जिसमें मुस्कान दूसरे नंबर की है। उनका कोई बेटा नहीं है। उन्होंने सभी बेटियों को बेटे की तरह पाला है। जमाई ने उनसे एक बेटी को छीन लिया। पुलिस इस मामले में अभी पूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 51 मिनट पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 53 मिनट पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑