इंदौर में सुनार को झांसा देकर चुराई ज्वेलरी… टीकमगढ़ की महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख का सोना बरामद
इंदौर के सराफा थाना पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो सुनार को बातों में उलझाकर सोना-चांदी के आभूषण चोरी करती थीं।
इंदौर के सराफा थाना पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो सुनार को बातों में उलझाकर सोना-चांदी के आभूषण चोरी करती थीं। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने टीकमगढ़ से महिलाओं को पकड़ा और 10 लाख रुपये का सोना बरामद किया।
महिलाओं ने इंदौर के सराफा बाजार में चोरी की थी।
CCTV फुटेज की मदद से महिलाओं की पहचान हुई।
गिरफ्तार महिलाओं से 10 लाख का सोना भी बरामद।
इंदौर। इंदौर के सराफा थाना की पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सुनार को बातों में उलझाकर सोना-चांदी के आभूषण गायब कर देती थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पकड़ा। महिलाओं से करीब 10 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है।
9 जोड़ी झुमके चुराए
सराफा पुलिस ने 24 जुलाई को मोहनलाल सोनी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया था। सोनी की छोटा सराफा में सोना-चांदी के आभूषणों की दुकान है। 2 महिलाएं दुकान पर 2 बच्चों को लेकर झुमके खरीदने आई थीं। सोनी बातों में उलझ गए और महिलाओं ने 9 जोड़ी झुमके गायब कर दिए।
उज्जैन बस स्टैंड पर दिखी महिलाएं
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो महिलाएं उज्जैन बस अड्डे पर नजर आईं। बस द्वारा दोनों महिलाएं टीकमगढ़ जा पहुंचीं। पुलिस ने फुटेज साझा किए और झुमके चुराने वाली महिलाओं की शिनाख्त कर ली। मंगलवार को टीम ने दबिश देकर आरोपी विमला विक्रम यादव निवासी तिलवारन पहाड़ी टीकमगढ़ और रूबी विजय यादव निवासी टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने महिलाओं से 10 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने कई दुकानों पर चोरी की है। अब पुलिस रिमांड लेकर दुकानों की तस्दीक करवा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 51 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 53 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले