तुकोगंज पुलिस ने ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है ।जो पार्किंग एरिया में खड़ी दो पहिया वाहन चुराकर फरार हो जाता था। और अपने नाबालिक साथियों की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवा देता था ।पकड़े गए आरोपों से तीन दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। जानकारी देते हुए तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर एक टीम गठित कर कर ग्राउंड पुलिसिंग की जा रही थी।वाहन चेकिंग भी लगातार की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना वाहन चोर शुभम कोरी आजकल क्षेत्र में ज्यादा घूम रहा है।और अपने साथियों के साथ वाहन चोरी कर रहा है शुभम कोरी को दो दिन पूर्व सेल्वी अस्पताल के आसपास घूमता हुआ भी देखा गया है।जो वाहन चोरी कर सकता है। सूचना के बाद पुलिस लगातार शुभम कोरी की तलाश करती रही जो संयोगितागंज क्षेत्र के मुरई मोहल्ला में पुलिस को मिल गया। जहां से उसे पकड़ा जब उससे पूछताछ की गई तो उसमें करीब तीन वाहन चोरी करना स्वीकार किया । उसने पुलिस को बताया कि वह अपने नाबालिक साथियों की मदद से वहां चुरा कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर खड़ा करवा देता है। वहीं उसकी निशान देही पर तीन दो पहिया चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। जो उसने बाणगंगा थाना तुकोगज थाना और गांधीनगर से चुराना स्वीकार किए हैं।
