देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 15 बार पढ़ी गई

राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को शुक्रिया कहा:कर्ज चुकाने में बहुत मदद की; भारत में रोड शो करने आ रहे मालदीव के मंत्री

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर मुइज्जू ने कहा कि भारत और चीन दोनों देशों ने कर्ज चुकाने में बहुत मदद की है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है।

Abhishek Raghuvanshi29 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन दोनों देशों ने मालदीव का कर्ज चुकाने में बहुत ज्यादा मदद की है।

मुइज्जू ने उम्मीद जताई है कि भारत और मालदीव मजबूत संबंध बनाएंगे और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर जल्द दस्तखत करेंगे। मालदीव में अमेरिकी डॉलर की कमी को लेकर मुइज्जू ने कहा कि उनकी सरकार भारत और चीन के साथ करेंसी स्वैप एग्रीमेंट पर बात कर रही है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर मुइज्जू ने कहा कि भारत और चीन दोनों देशों ने कर्ज चुकाने में बहुत मदद की है। - Dainik Bhaskarदेश के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव की विदेश नीति की खूब तारीफ की और अपनी सरकार के 8 महीने की ‘कूटनीतिक सफलता’ का भी जश्न मनाया।मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में रोड शो करेंगे।

भारत ने ‘नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत मालदीव को 400 करोड़ रुपये की सहायता दी है। मालदीव ने इसके लिए आभार जताया और उम्मीद जताई कि भारत कर्ज के भुगतान को और आसान बनाने में मदद करेगा।

आर्थिक संकट से जूझ रहा मालदीव, IMF ने दी थी चेतावनी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीने पहले IMF ने मालदीव को चेतावनी दी थी कि यदि उसने आर्थिक नीति में बदलाव नहीं किए तो कर्ज को लेकर उसे समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले शुक्रवार को एक बैठक में मुइज्जू ने कहा था कि चीन ने पांच साल तक के लिए कर्ज चुकाने से राहत दे दी है।

पिछले साल नवंबर में मालदीव में ‘इंडिया आउट’ कैंपेन चलाने वाले मोहम्मद मुइज्जू की सरकार आने के बाद से दोनों देशों में तनाव है। इसका नुकसान मालदीव के टूरिज्म सेक्टर को पहुंच रहा है। जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या बहुत कम हुई है।

दोनों देशों के बीच आए इस तनाव को दूर करने के लिए मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में रोड शो करेंगे। इस दौरान लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने की अपील भी की जाएगी।

मालदीव जाने वाले भारतीयों की संख्या में गिरावट जारी
इब्राहिम फैसल ऐसे वक्त भारत आ रहे हैं जब मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से कमी हुई है। इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों में पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी की गिरावट आई है। 2023 के शुरुआती 4 महीने में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक चीन गए थे। चीन से गए पर्यटक इस मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे।

मालदीव टूरिज्म डिपार्टमेंट की आंकड़ों के मुताबिक 2023 में जनवरी से अप्रैल के बीच 73,785 भारतीय मालदीव पहुंचे थे। इस साल ये आंकड़ा 42,638 रहा। पिछेले साल से तुलना करें तो मालदीव को सिर्फ 4 महीने में 31,147 पर्यटकों का नुकसान हुआ।

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 में सिर्फ 15,003 भारतीय मालदीव पहुंचे थे। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 18,612 था। वहीं, फरवरी 2024 में 11,522 भारतीय पर्टयक मालदीव गए थे। एक साल पहले फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 19,497 था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदाWorldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 2 घंटे पहलेनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉलWorldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 2 घंटे पहलेफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 19 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 19 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 1 दिन पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 1 दिन पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
टेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
↑